नंदीश संधू-कविता बनर्जी ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, लगे बेहद खूबसूरत
क्या है खबर?
टीवी के मशहूर अभिनेता नंदीश संधू ने 14 नवंबर को अभिनेत्री कविता बनर्जी से शादी रचाई थी। दोनों ने बंगाली रीति-रिवाज के साथ शादी की रस्मों को पूरा किया जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। फैंस इस जोड़े पर अपना प्यार लुटाते नजर आए। अब नंदीश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को साझा किया है। बता दें, रश्मि देसाई से तलाक के बाद यह नंदीश की कविता से दूसरी शादी है।
खुशी
नंदिश और कविता की अनदेखी तस्वीरें जीत लेंगी दिल
तस्वीरों में, नंदीश ने अपने खास दिन के लिए कुर्ता और क्रीम धोती को चुना। बंगाली पारंपरिक वेशभूषा में उनका लुक देखने लायक रहा। वहीं, कविता ने लाल-क्रीम बनारसी साड़ी पहनी।
दोनों साथ में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उन्हें शादी की रस्मों को निभाते हुए देखा जा सकता है। कैप्शन में लिखा है, 'अभी अभी शादी हुई है।'
ऐश्वर्या खरे, अमृता खानविलकर, वाहबिज दोराबजी, विशाल सिंह, मुग्धा चाफेकर और विक्की जैन ने उन्हें बधाई दी।