रणबीर कपूर की 'रामायण' को अमेरिका में झटका, 800 सिनेमाघरों से हटाई गई फिल्म?
क्या है खबर?
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' देश-विदेशों तक चर्चा का विषय बनी हुई है। यह 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आई थी और 18 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिया है। हालांकि, तीसरे हफ्ते में आकर फिल्म को अमेरिका में बड़ा झटका लगा है। इसे अपने करीब 800 सिनेमाघर खोने पड़ेंगे। इसका कारण फिल्म के टिकट बिक्री में भारी गिरावट मानी जा रही है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।
झटका
दूसरे ही हफ्ते में 'रामायण' को मिले कम दर्शक
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' को अमेरिका में सोनी पिक्चर्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया गया था। उस वक्त यह 1,400 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
कोलाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे ही हफ्ते में फिल्म को 300 से ज्यादा स्क्रीन्स से हटा दिया गया था।
अब शुक्रवार से इसके थिएटर की संख्या घटकर 681 होने की उम्मीद है, जो इसकी ओपनिंग रिलीज से 700 से ज्यादा थिएटर कम है। इसकी वजह टिकट बिक्री में आई कमी है।
फैसला
इन फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी 'रामायण'
'रामायण' को लेकर यह चाैंकाने वाली खबर ऐसे समय में आई है, जब इस पौराणिक गाथा ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
इसने 2023 में आई एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' और इस साल की हॉलीवुड फिल्मों में 'सुपरगर्ल' और 'मोर्टल कॉम्बैट II' को पीछे छाेड़ दिया है।
बता दें, 'रामायण' को 2 भागों में बनाया गया है और दूसरा भाग दिवाली, 2028 पर आएगा।