NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान खान बोले- बहुत सारे विवादों से गुजर चुके भाई, अब नहीं चाहिए हमें कोई विवाद
    अगली खबर
    सलमान खान बोले- बहुत सारे विवादों से गुजर चुके भाई, अब नहीं चाहिए हमें कोई विवाद
    सलमान खान को 'सिकंदर' के लिए नहीं चाहिए कोई विवाद (तस्वीर: एक्स/@crazysallufan)

    सलमान खान बोले- बहुत सारे विवादों से गुजर चुके भाई, अब नहीं चाहिए हमें कोई विवाद

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 29, 2025
    11:41 am

    क्या है खबर?

    सलमान खान इन दिनों फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

    फिल्म 30 मार्च यानी को ईद पर दर्शकों के बीच आ रही है और इस बीच सलमान खूब इंटरव्यू दे रहे हैं।

    हाल ही में उन्होंने कहा कि 'सिकंदर' एक शानदार फिल्म हैं। इसमें सब कुछ है और इसे सफल होने के लिए विवाद की जरूरत नहीं है।

    आइए जानें क्या कुछ बोले सलमान।

    दो टूक

    भाई हमें नहीं चाहिए कोई विवाद"

    ANI ने सलमान से पूछा कि क्या उन्हें नहीं लगता कि हर फिल्म रिलीज के साथ विवाद को जोड़ना एक चलन बन गया है।

    इस पर अभिनेता ने कहा, "अरे नहीं चाहिए भाई हमको कोई विवाद। बहुत सारे विवादों से गुज़रे हैं हम। हमको नहीं चाहिए कोई विवाद और मुझे नहीं लगता कि विवादों से कोई फिल्म हिट होती है। हमने देखा है कि कभी-कभार विवादों के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हो जाती है।"

    उम्मीद

    पिक्चर रिलीज तो हो जाने दो- सलमान

    सलमान बोले, 'अब भी टाइम है भाई। 3-4 दिन निकल जाने दो और पिक्चर रिलीज हो जाने दो। उसके बाद भी कोई विवाद नहीं।"

    जब उनसे पूछा गया कि प्रशंसक 'सिकंदर' से क्या उम्मीद कर सकते हैं तो सलमान ने आश्वासन दिया कि ट्रेलर में जो देखा गया है, वो कुछ भी नहीं है। फिल्म में बहुत कुछ है। 'सिकंदर' एक शानदार फिल्म हैं। हमें फिल्म हिट कराने के लिए किसी विवाद की जरूरत नहीं है।"

    दावा

    "ट्रेलर पर मत जाइए, फिल्म देखना तब समझ आएगा"

    बातचीत में सलमान ने आगे कहा, "यह सिर्फ साढ़े 3 मिनट का ट्रेलर था। जब आप 2 घंटे 25 मिनट की फिल्म देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि यह ट्रेलर कुछ भी नहीं था। हम ट्रेलर में सब कुछ नहीं डाल सकते। फिल्म में बहुत सी ऐसी चीजे हैं, जो आपको पसंद आएंगी...एक एक्शन फ़िल्म के लिए भावनाएं बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। 'सिकंदर' भावनाओं से लबरेज दर्शकों के एक बड़े वर्ग के लिए बनाई गई मास फिल्म है।"

    प्रार्थना

    सलमान नहीं करते अपनी किसी फिल्म के लिए दुआ

    आज तक से सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सलमान बोले, "ये सब फैंस और दर्शकों पर निर्भर करता है, जो फिल्म देखना चाहते हैं। मैं सोच रहा था कि क्या मैंने किसी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की है? तब मुझे एहसास हुआ कि 'मैंने प्यार किया' के हिट होने के अलावा किसी भी फिल्म के हिट होने की दुआ नहीं मांगी। मुझे पता है कि मेरी बहन, मेरी मां जरूर दुआ करती हैं लेकिन मैं नहीं करता।"

    जानकारी

    फैंस को ईदी देने के लिए तैयार सलमान

    सलमान ईद को अपनी फिल्म के साथ और खास बनाने के लिए तैयार हैं। देखना दिलचस्प होगा कि 'सिकंदर' बनकर सलमान बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करते हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। शरमन जोशी भी इसका हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    बॉलीवुड समाचार
    सिकंदर फिल्म
    रश्मिका मंदाना

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    सलमान खान

    सलमान खान और एटली की 500 करोड़ी फिल्म क्यों हुई बंद? सामने आई ये बड़ी जानकारी एटली
    क्या हॉलीवुड फिल्म में ऑटो-ड्राइवर की भूमिका निभाएंगे सलमान खान? सेट से सामने आया वीडियो  आगामी फिल्में
    सलमान खान ने लॉन्च किया अपने भांजे अयान का गाना, खुलेआम कहा- बस यही नपोटिज्म है बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान की 'सिकंदर' में आखिरी समय पर हुआ बदलाव, फिल्म से जुड़ा ये खास गाना रश्मिका मंदाना

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत फिल्मों के अलावा कहां से करती हैं मोटी कमाई? चौंका देगी उनकी कुल संपत्ति कंगना रनौत
    बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'छावा' का जलवा बरकरार, 'द डिप्लोमैट' की बढ़ी रफ्तार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    आमिर खान बोले- तलाक के बाद मैं 'देवदास' बन गया, डेढ़ साल तक शराब पीता रहा आमिर खान
    सलमान खान की 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- ईद पर पक्का धूम मचेगी भाईजान सलमान खान

    सिकंदर फिल्म

    सलमान खान बोले- दर्शकों को ना चलाओ, गंदी फिल्में बनाओगे तो फ्लॉप ही होंगी सलमान खान

    रश्मिका मंदाना

    धनुष की फिल्म 'कुबेर' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नया पोस्टर आया सामने  धनुष
    'सिकंदर' का नया टीजर जारी, सलमान खान का दिखा धाकड़ अवतार  सलमान खान
    बॉक्स ऑफिस: विक्की कौशल की 'छावा' का दबदबा बरकरार, अब इन फिल्मों से होगा सामना विक्की कौशल
    'छावा' बनी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, 'पुष्पा 2' को छोड़ा पीछे विक्की कौशल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025