'खाशाबा' की ओलंपिक बायोपिक का दमदार टीजर हुआ जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
नागराज मंजुले की मराठी फिल्म 'खशाबा' का पहला टीजर आ गया है। यह टीजर खशाबा जाधव के सफर को दिखाता है, जिन्होंने 1952 में फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत को पहला ओलंपिक मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया था।
टीजर में ब्रिटिश राज के समय की झलकियां देखने को मिलती हैं, जो पुरानी यादों को ताजा करती हैं।
इसके साथ ही, मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल का सुरीला संगीत भी सुनने को मिल रहा है।
'खशाबा' कब होगी रिलीज?
फिल्म में नागराज खुद, जितेंद्र जोशी, छाया कदम और ओम भुतकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। हालांकि, खशाबा जाधव का मुख्य किरदार कौन निभाएगा, इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।
ज्योती देशपांडे (जियो स्टूडियोज), गर्गी कुलकर्णी और नागराज ने अपने आटपत प्रोडक्शन के तहत इस फिल्म को बनाया है।
यह फिल्म 1 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'सैराट' और 'झुंड' जैसी कामयाब फिल्में देने के बाद, नागराज की यह फिल्म भी एक और दमदार और सच्ची कहानी लेकर आने वाली है।