'किंग' से टकराने के लिए तैयार नागार्जुन, 'किंग 100' की रिलीज पर लगाई मुहर
क्या है खबर?
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी अपनी 100वीं फिल्म 'किंग 100' लेकर साल के आखिर में आ रहे हैं। अन्नापूर्णा स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा था कि निर्माताओं ने इसकी रिलीज तारीख में बदलाव कर दिया है। इसका कारण शाहरुख खान की 'किंग' को बताया गया था। हालांकि, फिल्म से जुड़ी नई पोस्ट ने इन चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। इससे स्पष्ट है कि 'किंग 100' बॉक्स ऑफिस पर 'किंग' से टकराने आएगी।
पोस्टर
फिल्म के नए पोस्टर में दमदार लगे नागार्जुन
निर्माताओं ने 'किंग 100' से नागार्जुन का नया पोस्टर जारी किया, जिसमें उनका स्वैग और लुक देखने लायक है।
कैप्शन दिया गया, 'बड़े पर्दे पर राजा के राज करने के लिए 30 दिन बाकी।'
रा कार्तिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म से तब्बू करीब 28 साल बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी कर रही हैं। हाल ही में उनका रौबदार लुक भी सामने आया था।
फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसी दिन 'किंग' से टकराएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
30 DAYS for the KING to REIGN SUPREME ON THE BIG SCREENS 👑🔥#King100 𝐈𝐍 𝐂𝐈𝐍𝐄𝐌𝐀𝐒 𝐃𝐄𝐂𝐄𝐌𝐁𝐄𝐑 𝟐𝟒𝐭𝐡, 𝟐𝟎𝟐𝟔 ❤🔥
— Annapurna Studios (@AnnapurnaStdios) November 24, 2026
King @iamnagarjuna #Tabu @ThisIsDSP @AshokSelvan @Rakarthik_dir @ravindravijay1 @aishu_dil@sush_bhat94 @rajamahadhevan @NavinNooli @ArtSathees… pic.twitter.com/cr5By2VXPG