नागा चैतन्य का बड़ा धमाका, 120 करोड़ी 'वृषाकर्म' और 'धूत' के सीक्वल पर अपडेट
मनोरंजन
नागा चैतन्य ने बताया है कि उनकी बड़े बजट की फिल्म 'वृषाकर्म' का करीब 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फिल्म की बची हुई शूटिंग भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। कार्तिक दंदु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
'वृषाकर्म' के साथ 'धूत' का सीक्वल भी ला रहे नागा
फिल्म 'वृषाकर्म' में मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जबकि स्पर्श श्रीवास्तव खलनायक के किरदार में दिखेंगे। दक्षिण भारत के लोकप्रिय संगीतकार अजनीश लोनाथ ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। चैतन्य ने यह भी बताया कि उनकी वेब सीरीज 'धूत' का सीक्वल भी पाइपलाइन में है। इससे साफ है कि चैतन्य अपने काम में काफी व्यस्त हैं और उनके फैंस को भी उनसे जुड़ी कई नई चीजें देखने को मिलेंगी।