LOADING...
अभिनेता नागा चैतन्य ने खरीदी नई पोर्शे, जानिए इसकी कीमत  
नागा चैतन्य ने खरीदी नई पोर्शे (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ak_photography_1503)

अभिनेता नागा चैतन्य ने खरीदी नई पोर्शे, जानिए इसकी कीमत  

May 21, 2024
12:53 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नागा चैतन्य ने खुद को उपहार में नई गाड़ी दी है। दरअसल, उन्होंने स्लेटी रंग की नई पोर्श 911 GT3 खरीदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाड़ी की कीमत 3.50 करोड़ रुपये है। नागा का एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उन्हे अपनी गाड़ी के साथ देखा जा सकता है। वह बीते दिन हैदराबाद में नई गाड़ी मे सफर करते हुए नजर आए थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर

चैैतन्य

अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे हैं चैतन्य

चैतन्य सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे हैं। उन्होंने 2009 में 'जोश' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह '100% लव', 'दोहचय', 'युद्धम शरणम' सहित कई फिल्मों का हिस्सा रहे। साल 2022 में उन्होंने 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड में कदम रखा था। चैतन्य को आखिरी बार वेब सीरीज 'कस्टडी' में देखा गया था। यह उनके करियर की पहली सीरीज है। अब चैतन्य फिल्म 'थंडेल' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग फिलहाल चालू है।