Loading...
नफीसा अली का कैंसर ओवरी के बाद लिवर तक पहुंचा, अब लेंगी 'टारगेटेड थेरेपी' का सहारा
नफीसा अली का कैंसर बढ़ा

नफीसा अली का कैंसर ओवरी के बाद लिवर तक पहुंचा, अब लेंगी 'टारगेटेड थेरेपी' का सहारा

Sep 13, 2026
03:06 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री नफीसा अली ने अपनी सेहत पर नया अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि कैंसर से उनकी जंग जारी है और अब उनकी बीमारी बढ़ने के बाद इलाज में बदलाव किया गया है। नफीसा ने बताया कि वो अब टारगेटेड थेरेपी शुरू करने जा रही हैं। इस इलाज का मकसद कैंसर से प्रभावित कोशिकाओं को निशाना बनाना है। नफीसा लगातार अपनी बीमारी का मजबूती से सामना कर रही हैं और फैंस को अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं।

इलाज

बीमारी से जंग के बीच बदला नफीसा का इलाज

नफीसा ने बताया कि उनका कैंसर बढ़ गया है। इसके बाद उनकी मेडिकल टीम ने इलाज का तरीका बदलकर टारगेटेड थेरेपी शुरू करने का फैसला किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी दी और इलाज के दौरान उनके साथ खड़े रहने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया। रविवार को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

नफीसा ने इस मुश्किल दौर में मिल रहे सभी लोगों के समर्थन के लिए आभार जताया।

बीमारी

PET/CT स्कैन में दिखा कैंसर का नया जमाव

'लाइफ इन अ मेट्रो' की अभिनेत्री नफीसा ने बताया कि अब उन्हें टारगेटेड थेरेपी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि वो अपनी बीमारी से मजबूती से लड़ रही हैं। नफीसा ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके समर्थन से उन्हें हिम्मत और सकारात्मक ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने बताया कि PET/CT स्कैन के अनुसार उनके ओवरी/पेरिटोनियल कैंसर की बीमारी बढ़ गई है। स्कैन में लिवर की सतह पर कैंसर के नए जमाव भी दिखाई दिए हैं।

ADVERTISEMENT

कैंसर

स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली, अप्रैल में हुई थी सर्जरी

नफीसा का पोस्ट सामने आने के बाद कई लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की और उनके लिए दुआएं कीं।

नफीसा स्टेज 4 पेरिटोनियल और ओवरी कैंसर से जूझ रही हैं। उन्हें पहली बार 2018 में कैंसर का पता चला था और तब स्टेज 3 कैंसर का इलाज कराया गया था। पिछले साल उन्हें फिर स्टेज 4 पेरिटोनियल कैंसर होने की जानकारी मिली।

अप्रैल में उनकी सर्जरी भी हुई थी। इसके बाद उनका कीमोथेरेपी का इलाज जारी था।

ADVERTISEMENT

सुकून

10वीं कीमोथेरेपी के बाद गोवा पहुंची थीं नफीसा

जुलाई में नफीसा अली ने बताया था कि उन्होंने कीमोथेरेपी का अपना 10वां सेशन पूरा कर लिया है।

इसके बाद वो सुकून के कुछ पल बिताने के लिए गोवा गई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर समुद्र किनारे टहलते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी। नफीसा ने प्रकृति की उपचार शक्ति के प्रति आभार भी जताया।

नफीसा ने बताया था कि कीमोथेरेपी पूरी करने के अगले ही दिन वो गोवा पहुंचीं और समुद्र किनारे टहलना उन्हें काफी सुकून देता है।

ADVERTISEMENT