जतिन सरना की फिल्म 'ना जाने कौन आ गया' का टीजर रिलीज, रिलीज तारीख भी जारी
क्या है खबर?
सैफ अली खान की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आ चुके अभिनेता जतिन सरना की आगामी फिल्म 'ना जाने कौन आ गया' का टीजर जारी कर दिया गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा भी उठा दिया गया है। फिल्म का निर्देशन विकास अरोरा ने किया है, जबकि निर्माण विपुल धवन और पूजा अरोरा ने मिलकर किया है। फिल्म में मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी भी मुख्य किरदार में हैं।
रिलीज
मार्च, 2026 में रिलीज होगी 'ना जाने कौन आ गया'
'ना जाने कौन आ गया' का टीजर 1 मिनट 10 सेकंड लंबा है जिसमें आज के समय के रिश्तों को टटोलती भावनाओं और एहसास को दर्शाया गया है। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर जारी किया था और अब टीजर जिसने फैंस को उत्साहित कर दिया है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों पर की गई है, जिसमें भीमताल और नैनीताल शामिल हैं। यह फिल्म 6 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
'NA JAANE KAUN AA GAYA' TEASER UNVEILED – 6 MARCH 2026 RELEASE... Love. Obsession. Revenge... The darker side of romance unfolds... The makers of #NaJaaneKaunAaGaya have unveiled its teaser.
— Tushar Jadhav (@imjadhavtushar) February 16, 2026
The film is slated for a theatrical release on 6 March 2026.
🔗:… pic.twitter.com/HDkDj7bxqb