जूनियर एनटीआर ने की फहाद फासिल की फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' की तारीफ, कही ये बात
मनोरंजन
जूनियर एनटीआर ने फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इसे एक ऐसी 'मस्ट-वॉच' फैमिली फिल्म बताया, जिसे पूरा परिवार साथ मिलकर देख सकता है।
जूनियर ने फिल्म के भावनात्मक पक्ष को खास तौर पर उजागर किया और 'सूरी' के रूप में फहाद फासिल के दमदार अभिनय की भी खूब सराहना की।
फहाद ने तेलुगु सिनेमा में किया डेब्यू
शशांक येलेती ने इस फिल्म से निर्देशक के तौर पर अपनी शुरुआत की है। यह फिल्म 3 भाषाओं- तेलुगु, तमिल और मलयालम में बनी है और इसी के जरिए फहाद पहली बार तेलुगु सिनेमा में अपने अभिनय का जलवा दिखा रहे हैं।
जूनियर ने शशांक के इस हुनर की सराहना की कि उन्होंने कैसे दिल को छू लेने वाले दृश्यों को बच्चों और परिवारों से जोड़ा।
उन्होंने एस एस कार्तिकेय के काम पर भी गर्व जताया। यह फिल्म 2 अक्टूबर को तीनों भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।