Page Loader
पौराणिक शो 'श्रीमद रामायण' में दिखेगी भगवान श्रीराम की महागाथा, जानिए कब और कहां होगा प्रसारण 
'श्रीमद रामायण' का प्रोमो वीडियो जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sonytvofficial)

पौराणिक शो 'श्रीमद रामायण' में दिखेगी भगवान श्रीराम की महागाथा, जानिए कब और कहां होगा प्रसारण 

Aug 16, 2023
06:04 pm

क्या है खबर?

महाकाव्य रामायण और भगवान श्रीराम की महागाथा पर अब तक कई फिल्में और टीवी शो बन चुके हो चुके हैं। इसी से संबंधित अब एक और शो टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है, जिसका नाम 'श्रीमद रामायण' है। स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह शो जनवरी, 2024 में शुरू किया जाएगा। 'श्रीमद रामायण' को आप सोनी टीवी पर देख सकेंगे। 'श्रीमद रामायण' में भगवान श्रीराम के संपूर्ण आदर्शों और जीवन की महत्वपूर्ण सीखों को उजागर किया जाएगा।

प्रोमो

'श्रीमद रामायण' का प्रोमो जारी 

निर्माताओं ने बुधवार (16 अगस्त) को 'श्रीमद रामायण' का पहला प्रोमो जारी किया है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर शो का प्रोमो वीडियो साझा किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'संस्कृति का गौरव, संस्कारों का शिखर, भक्ति का महामंत्र। श्रीराम की कथा श्रीमद रामायण जल्द आ रही है सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।' अमिताभ बच्चन का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के प्रीमियर एपिसोड के दौरान 'श्रीमद रामायण' का भव्य अनावरण किया गया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो