LOADING...
जैकलीन फर्नांडिस पर उमड़ा सुकेश चंद्रशेखर का प्यार, कहा- मेरी जान तुम पर सिर्फ मेरा हक
जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर ने भेजा खत (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@jacquelienefernandez)

जैकलीन फर्नांडिस पर उमड़ा सुकेश चंद्रशेखर का प्यार, कहा- मेरी जान तुम पर सिर्फ मेरा हक

Feb 14, 2026
07:26 pm

क्या है खबर?

जेल की सलाखों के पीछे से महाठग सुकेश चंद्रशेखर का जैकलीन फर्नांडिस के लिए 'इश्क' एक बार फिर चर्चा में है। वैलेंटाइन डे के मौके पर सुकेश ने अपनी 'बेबी बोम्मा' जैकलीन को लग्जरी एयरबस हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया है। एक भावुक पत्र लिखते हुए सुकेश ने इस बेशकीमती तोहफे को अपनी 'मेहनत की कमाई' बताया और अपनी प्रेम कहानी की तुलना हीर-रांझा से कर डाली। सुकेश ने अपने पत्र में क्या लिखा, आइए जानते हैं।

इजहार-ए-इश्क

महाठग का मोहब्बत भरा इजहार

सुकेश ने लिखा, 'मेरी बेबी, तुम सिर्फ मेरी हो, मेरी रूह में हमेशा के लिए बसी हुई हो। कोई भी दूसरा मर्द तुम्हारे दिल के एक छोटे से हिस्से पर भी अपना दावा नहीं कर सकता। मेरी हर धड़कन, खासकर आज के दिन मुझे हमारे बीच की इस दूरी का अहसास कराती है। चाहे हमारे सामने कितनी मुश्किलें क्यों न आएं, कोई भी हमारे एक-दूसरे के प्रति प्यार को न कभी तोड़ पाया है और ना ही कभी तोड़ पाएगा।'

जानकारी

"लैला-मजनू और हीर-रांझा जैसा है हमारा इश्क"

रोमियो-जूलियट, हीर-रांझा, लैला-मजनू और एंटनी-क्लियोपेट्रा जैसे महान प्रेमियों से तुलना करते हुए, सुकेश ने अपने रिश्ते को एक ऐसी दास्तान बताया, जो 'मानवता के अब तक के सबसे महान महाकाव्यों को टक्कर देती है। उसने कहा कि उनकी प्रेम कहानी बस एक अफेयर नहीं है।

Advertisement

तोहफा

जैकलीन को आलीशान हेलीकॉप्टर का तोहफा

सुकेश ने लिखा, 'बेबी मैंने तुम्हारे लिए एक ऐसा खास तोहफा तैयार किया है, जो तुम जैसी रानी के लिए बिल्कुल सही है, एक 'एयरबस- एच सीरीज हेलीकॉप्टर'। ये बेहद शानदार और बड़ा आलीशान है, जिसके इंटीरियर को खासतौर पर तुम्हारे लिए डिजाइन किया गया है और इसमें तुम्हारे नाम के शुरुआती अक्षर 'JF' (जैकलीन फर्नांडिस) गुदे हुए हैं।' इससे पहले सुकेश ने जैकलीन को प्राइवेट जेट और समुद्री जहाज देने का वादा किया था।

Advertisement

पागलपन

"मैं तुम्हें पागलों की तरह प्यार करता हूं"

सुकेश ने अपने पत्र का अंत किसी फिल्मी क्लाइमैक्स की तरह बड़े ही नाटकीय अंदाज में किया। उसने लिखा, 'अगर आज की दुनिया में प्रेम कहानियां लिखी जा रही हैं तो हमारी कहानी उसका हिस्सा बनने की हकदार है। मैं तुम्हें पागलों की तरह प्यार करता हूं मेरी 'बोट्टा बोम्मा'। हैप्पी वैलेंटाइन डे, मेरी जान। हमेशा तुम्हें ही चुनूंगा, तुम हमेशा के लिए मेरी हो।'

पत्र

कई बार जैकलीन को खत भेज चुका सुकेश

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश की ओर से इस ताजा पत्र या हेलीकॉप्टर वाले दावे पर अभी तक जैकलीन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सुकेश चंद्रशेखर इससे पहले भी कई मौकों पर जेल से अभिनेत्री को कई पत्र भेज चुका है। अक्सर खास मौकों पर भेजे जाने वाले इन पत्रों में वो न केवल जैकलीन के प्रति अपने प्रेम का इजहार करता है, बल्कि अपने खिलाफ दर्ज कानूनी मामलों में खुद को बेगुनाह भी बताता रहा है।

Advertisement