LOADING...
रवि किशन की सीरीज 'साइको सैयां' का ट्रेलर जारी, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

रवि किशन की सीरीज 'साइको सैयां' का ट्रेलर जारी, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

Feb 18, 2026
05:47 pm

क्या है खबर?

रवि किशन की आगामी रोमांटिक थ्रिलर वेब सीरीज 'साइको सैयां' का आधिकारिक ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें अनुद सिंह ढाका, तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चांदना भी प्रमुख किरदारों में हैं। उज्जैन, कटनी और जॉर्जिया के बैकग्राउंड पर बनी इस सीरीज की कहानी आम प्रेम-कहानियों से बिल्कुल अलग है। ट्रेलर एक फिल्मी रोमांस की तरह शुरू होता है, जो धीरे-धीरे अपने गहरे रहस्य को उजागर करता है। देखते ही देखते कहानी जुनून से बदले की ओर रुख कर लेती है।

रिलीज

जानिए कब और कहां रिलीज होगी 'साइको सैयां'

'साइको सैयां' के ट्रेलर के साथ इसकी रिलीज तारीख का एलान भी किया गया है। यह सीरीज 25 फरवरी से MX प्लेयर पर दस्तक देने के लिए तैयार है। दर्शक इसका लुत्फ फ्री में उठा सकेंगे। तेजस्वी इस सीरीज के जरिए OTT पर डेब्यू कर रही हैं। उन्हाेंने 'चारू' नाम की लड़की का किरदार निभाया है। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि कहानी आपसी टकराव, बढ़ती आपराधिक शक्तियों, भावनात्मक हेरफेर और लगातार कमजोर होते रिश्तों पर केंद्रित है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'साइको सैयां' का ट्रेलर

Advertisement