NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'मैंने प्यार किया' के म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्ष्मण का निधन, सलमान ने दी श्रद्धांजलि
    अगली खबर
    'मैंने प्यार किया' के म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्ष्मण का निधन, सलमान ने दी श्रद्धांजलि

    'मैंने प्यार किया' के म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्ष्मण का निधन, सलमान ने दी श्रद्धांजलि

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 23, 2021
    05:25 pm

    क्या है खबर?

    दबंग एक्टर सलमान खान की 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' बॉलीवुड की हिट फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म के प्रति दर्शकों का लगाव आज भी देखने को मिलता है।

    फिल्म के गाने को भी दर्शकों की सराहना मिली थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर और दिग्गज संगीतकार राम लक्ष्मण का निधन हो गया है।

    सलमान ने दिवंगत राम के प्रति सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

    जानकारी

    हार्ट अटैक के कारण हुआ राम का निधन

    79 वर्षीय म्यूजिक डायरेक्टर राम का शनिवार को नागपुर में हार्ट अटैक के कारण निधन हुआ है। सलमान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस संगीतकार को श्रद्धांजलि दी है।

    सलमान ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'फिल्म 'मैंने प्यार किया, 'पत्थर के फूल', 'हम साथ-साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' जैसी मेरी हिट फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर राम का आज निधन हो गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं।'

    ट्विटर पोस्ट

    सलमान का ट्विटर पोस्ट

    Ram Laxman, music director of my successful films like maine pyaar kiya, patthar ke phool, hum saath saath hain, hum apke hain kaun has sadly passed away. May his soul rest in peace. Condolences to the bereaved family.

    — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 22, 2021

    ट्विटर पोस्ट

    गायिका लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि

    राम के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने राम के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

    उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण (विजय पाटिल) जी का स्वर्गवास हो गया है। यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वह बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए हैं। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि देती हूं।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए लता का ट्विटर पोस्ट

    Mujhe abhi pata chala ki bahut guni aur lokpriya sangeetkar Ram Laxman ji (Vijay Patil) ji ka swargwas hua. Ye sunke mujhe bahut dukh hua. Wo bahut acche insaan the.Maine unke kai gaane gaaye jo bahut lokpriya hue. Main unko vinamra shraddhanjali arpan karti hun. pic.twitter.com/CAqcVTZ8jT

    — Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) May 22, 2021

    प्रतिक्रिया

    सोशल मीडिया पर फैंस ने व्यक्त की प्रतिक्रिया

    गायिका उषा मंगेशकर ने भी राम के निधन पर दुख प्रकट किया है।

    उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'प्रतिभाशाली संगीतकार राम के निधन की खबर से बहुत व्यथित हूं। उनका पहला गीत मैंने गाया और सबसे अधिक गाने भी मैंने ही गाए हैं। दादा कोंडके जी की फिल्मों के सभी गीत मैंने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। उनका संगीतबद्ध किया गाना 'दिल दीवाना' मुझे पसंद है।'

    सोशल मीडिया पर राम के फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

    करियर

    राम का सफल फिल्मी करियर

    राम का पहले का नाम विजय पाटिल था। उनके करियर की शुरुआत कोंडके की मराठी फिल्मों से हुई थी। उन्होंने कोंडके की हिन्दी फिल्मों में भी काम शुरू किया।

    विजय ने पार्टनर सुरेंद्र (राम) के साथ काम शुरू किया था। सुरेंद्र का 1976 में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद विजय ने अकेले अपना काम संभाला और अपना नाम राम लक्ष्मण रखा।

    उन्होंने हिन्दी, मराठी और भोजपुरी भाषाओं में 200 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    सलमान खान

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    मुंबई

    कोरोना वायरस के कारण एक साल से हेमा मालिनी से नहीं मिले अभिनेता धर्मेंद्र बॉलीवुड समाचार
    दहेज प्रथा पर होगी सोनाक्षी सिन्हा की वेब फिल्म 'बुलबुल तरंग' की कहानी- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    अक्षय की 'मिशन लायन' की शूटिंग चार देशों में करना चाहते हैं निर्देशक जगन शक्ति अक्षय कुमार
    कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमा करने में कैसे सफल रही मुंबई? महाराष्ट्र

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान की बहनें अर्पिता और अलविरा हुई थीं कोरोना पॉजिटिव, अभिनेता ने किया खुलासा मुंबई
    साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में नजर आ सकते हैं कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन
    सलमान ने 'राधे' का पायरेटेड वर्जन डाउनलोड करने वाले दर्शकों को दी चेतावनी ट्विटर
    प्रभास की 'आदिपुरुष' में सिद्धार्थ शुक्ला निभाएंगे रावण के बेटे मेघनाद का किरदार- रिपोर्ट प्रभास

    सोशल मीडिया

    सलमान फिल्म 'राधे...' की कमाई से करेंगे देश में कोविड रिलीफ के लिए काम बॉलीवुड समाचार
    अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, अभिनेत्री स्वास्तिका ने ब्लड डोनर के लिए लगाई गुहार कोलकाता
    ट्विटर पर अब दिखेंगी फुल साइज तस्वीरें, एंड्रॉयड और iOS यूजर्स को मिला नया फीचर ट्विटर
    'इंडियन आइडल 12' के सेट पर अनु मलिक को देख फिर भड़कीं सोना महापात्रा इंडियन आइडल

    सलमान खान

    अवनीश बड़जात्या की फिल्म से डेब्यू करेंगे सनी के छोटे बेटे राजवीर, धर्मेंद्र ने किया ऐलान मुंबई
    सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अभिनेता पर लगाया धोखा देने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    सुपरहिट तमिल फिल्म 'मास्टर' के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं सलमान खान मनोरंजन
    अर्शी खान ने बॉयफ्रेंड से किया ब्रेकअप, सलमान को डेट करने की ख्वाहिश जताई मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025