'मुसाफिर कैफे' में विक्रांत मैसी समेत सभी सितारों को कितनी फीस मिली?
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'मुसाफिर कैफे' इन दिनों अपनी दिल छू लेने वाली कहानी की वजह से काफी चर्चा में है। रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी यह सीरीज, दिव्या प्रकाश दुबे के इसी नाम के मशहूर उपन्यास पर आधारित है। इस सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना जैसे अभिनेता मुख्य भूमिकाओं में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसमें काम करने के लिए किस अभिनेता को कितनी फीस मिली।
#1 & #2
विक्रांत मैसी और वेदिका पिंटो
वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' में विक्रांत मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस सीरीज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दिव्य प्रकाश दुबे के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित इस सीरीज में काम करने के लिए विक्रांत ने 10 से 15 करोड़ रुपये फीस ली है।
इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज में वेदिका पिंटो ने सुधा का किरदार निभाया है। इसके लिए उन्हें 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच मिले हैं।
#3 & #4
महिमा मकवाना और आदिल हुसैन
'मुसाफिर कैफे' में महिमा मकवाना, प्रीति का किरदार निभा रही हैं। महिमा को इस भूमिका के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच मिले हैं।
इस सीरीज में मार्क की भूमिका निभाने वाले अभिनेता आदिल हुसैन ने निर्माताओं से 3 से 4 करोड़ रुपये वसूले हैं।
वहीं अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी को इसमें काम करने के लगभग 80 लाख से 2 करोड़ रुपये तक फीस मिली है।