Loading...
मुनव्वर फारुकी थे पढ़ाई में होनहार, फिर क्यों छूट गया स्कूल? खुद बताई संघर्ष की कहानी
मुनव्वर फारुकी ने बताई संघर्ष की कहानी

मुनव्वर फारुकी थे पढ़ाई में होनहार, फिर क्यों छूट गया स्कूल? खुद बताई संघर्ष की कहानी

Nov 11, 2026
01:15 pm

क्या है खबर?

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में अपने शुरुआती दिनों और संघर्षों को याद किया। उन्होंने बताया कि महज 8 साल की उम्र में उन्होंने एक छोटी-सी दुकान पर काम करना शुरू कर दिया था, जहां उन्हें दिनभर के सिर्फ 10-20 रुपये मिलते थे। मुनव्वर ने यह भी खुलासा किया कि परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते उन्हें छठी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी, जबकि वह पढ़ाई में काफी होनहार छात्र थे।

किस्सा

मुनव्वर ने सुनाया संघर्ष के दिनों का किस्सा

मुनव्वर ने कहा, "मैं 8 साल का था, जब मैंने काम करना शुरू किया था। मैं एक छोटी सी दुकान पर काम करता था और अलग-अलग चीजें बेचता था। मैं दिन के 10-20 रुपये कमा लेता था। जब मैं 11 साल का हुआ, तब मैंने एक गिफ्ट शॉप पर काम करना शुरू किया, जहां मैं 2 से 4 महीने तक रहा, लेकिन मुझे याद है कि मेरी पहली असली नौकरी एक बर्तन की दुकान पर थी।"

काम

मुनव्वर को काम करने में आता है मजा

मुनव्वर ने आगे कहा, "मैं पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन कर नहीं सका। मैं पढ़ाई में बहुत अच्छा था। मैंने छठी कक्षा तक पढ़ाई की और अपनी क्लास के सबसे अच्छे छात्रों में से एक था। मैं हमेशा क्लास में पहले स्थान पर आता था, लेकिन अपनी पढ़ाई जारी न रख पाने का मुझे कभी कोई खास अफसोस नहीं हुआ, क्योंकि अब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो समझ आता है कि मुझे काम करने में कितना मजा आता है।"

ADVERTISEMENT

पसंद

मुनव्वर को छुट्टियां लेना नहीं है पसंद

मुनव्वर कहते हैं, "मुझे काम करना इतना पसंद है कि मैं रोज काम कर सकता हूं। मुझे छुट्टियां लेना पसंद नहीं है। मुझे काम करने, पैसे कमाने और मेहनत करने में मजा आता है। मैं इससे कभी थकता नहीं हूं। लोग अक्सर मुझसे कहते हैं कि मैं बहुत मेहनत करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई उतनी ही मेहनत करता है जितनी मैं करता हूं।"

ADVERTISEMENT

पहचान

मुनव्वर ने ऐसे बनाई अपनी पहचान

मां के निधन के बाद मुनव्वर कम उम्र में ही गुजरात के जूनागढ़ से मुंबई आ गए थे। कॉमेडी में पहचान बनाने से पहले उन्होंने परिवार का सहारा बनने के लिए कई तरह के काम किए।

इसके बाद उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी और डिजिटल कंटेंट के जरिए करियर शुरू किया। 2022 में रियलिटी शो 'लॉक अप' जीतने के बाद उन्हें बड़ी पहचान मिली।

फिर जनवरी 2024 में 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी जीतकर वह घर-घर में मशहूर हो गए।

ADVERTISEMENT