NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विक्रांत मैसी और विजय सेतुपति की 'मुंबईकर' का ट्रेलर जारी, दिखा मजेदार एक्शन
    विक्रांत मैसी और विजय सेतुपति की 'मुंबईकर' का ट्रेलर जारी, दिखा मजेदार एक्शन
    मनोरंजन

    विक्रांत मैसी और विजय सेतुपति की 'मुंबईकर' का ट्रेलर जारी, दिखा मजेदार एक्शन

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 27, 2023 | 05:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    विक्रांत मैसी और विजय सेतुपति की 'मुंबईकर' का ट्रेलर जारी, दिखा मजेदार एक्शन
    'मुंबईकर' का ट्रेलर जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vikrantmassey)

    जियो सिनेमा कुछ ही दिन में डिजिटल स्ट्रीमिंग की दुनिया में छा गया है। एक तरफ IPL 2023 का प्रसारण करके प्लेटफॉर्म ने दर्शकों को आकर्षित किया, वहीं अब एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों की लाइन लगी है। हाल ही में जियो सिनेमा ने शाहिद कपूर की फिल्म 'बल्डी डैडी' का ट्रेलर जारी किया था। अब शनिवार को विक्रांत मैसी और विजय सेतुपति की आने वाली फिल्म 'मुंबईकर' का ट्रेलर आ गया है।

    दिखी तगड़ी स्टारकास्ट और मजेदार एक्शन

    दिखी तगड़ी स्टारकास्ट और मजेदार एक्शन

    कुछ दिन पहले 'मुंबईकर' का टीजर जारी किया गया था। अब इस फिल्म का ट्रेलर भी आ गया है। ट्रेलर में विक्रांत मैसी, विजय सेतुपति, रणवीर शौरी, तान्या मानिकतला, संजय मिश्रा, सचिन खेडकर जैसी शानदार स्टारकास्ट नजर आ रही है। यह एक मजेदार एक्शन फिल्म है, जिसमें विक्रांत और विजय के किरदार रणवीर शौरी के किरदार के बेटे को गलती से किडनैप कर लेते हैं। फिल्म 2 जून को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।

    हिंदी सिनेमा में कदम रख रहे विजय सेतुपति

    इस फिल्म का निर्देशन संतोष सिवन ने किया है। संतोष हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्म करीना कपूर और शाहरुख खान की फिल्म 'अशोका' है। 'मुंबईकर' पिछले साल पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज टल गई। यह 2017 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'माननगरम' का रीमेक है। इस फिल्म के जरिए विजय सेतुपति हिंदी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं।

    ये हैं विक्रांत और विजय की आगामी फिल्में

    विजय सेतुपति श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का भी हिस्सा हैं। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। यह फिल्म पिछले साल क्रिसमस के मौके पर आने वाली थी, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' से टकराव बचाने के लिए इसे टाल दिया गया था। विक्रांत की बात करें तो दर्शकों को उनकी फिल्म 'हसीन दिलरुबा' के सीक्वल का इंतजार है। वह निठारी कांड पर आधारित 'सेक्टर 36' का भी हिस्सा हैं।

    जियो सिनेमा की अन्य फिल्में

    जियो सिनेमा पर हाल ही में ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' और वरुण धवन की 'भेड़िया' स्ट्रीम हुई हैं। लंबे समय से इन फिल्मों के OTT रिलीज का इंतजार था। 2 जून को 'मुंबईकर' के बाद 9 जून को 'ब्लडी डैडी' रिलीज होगी। विक्की कौशल, सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की भी सिनेमाघरों के बाद जियो सिनेमा पर आने की चर्चा है। कई अन्य लोकप्रिय फिल्में भी जियो सिनेमा पर उपलब्ध हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    विक्रांत मैसी
    विजय सेतुपति
    बॉलीवुड समाचार
    जियो सिनेमा

    विक्रांत मैसी

    विक्रांत मैसी की 'मुंबईकर' का इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर, तारीख भी आई सामने विजय सेतुपति
    जन्मदिन विशेष: विक्रांत मैसी फिट रहने के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान फिटनेस टिप्स
    जन्मदिन विशेष: विक्रांत मैसी एक फिल्म के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये, जानिए कुल संपत्ति जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: विक्रांत मैसी की इन आगामी फिल्मों का दर्शकों को है इंतजार जन्मदिन विशेष

    विजय सेतुपति

    शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' का नया गाना 'पैसा है तो' रिलीज शाहिद कपूर
    वेब सीरीज 'फर्जी' का सीक्वल कब आएगा? शाहिद कपूर ने किया खुलासा  शाहिद कपूर
    एक्शन फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन और विजय सेतुपति आए साथ अभिषेक बच्चन
    'फर्जी 2' लाने को तैयार राज और डीके, जानिए कब शुरू होगी दूसरे सीजन की शूटिंग  शाहिद कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    सौरव गांगुली की बायोपिक की जल्द शुरू होगी शूटिंग, लव रंजन ने क्रिकेटर से की मुलाकात सौरव गांगुली
    रणबीर कपूर नहीं होंगे किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा, रणवीर सिंह के हाथ लगी फिल्म? रणबीर कपूर
    'सिर्फ एक बंदा काफी है' का जलवा, 200 मिलियन से ज्यादा व्यूइंग मिनट का बनाया रिकॉर्ड  मनोज बाजपेयी
    आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी से पहली पत्नी ने दुखी होने की खबरों का किया खंडन सेलिब्रिटी की शादी

    जियो सिनेमा

    वरुण धवन की 'भेड़िया' ने OTT पर दी दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखें  वरुण धवन
    सलमान खान ने किया 'बिग बॉस OTT 2' का ऐलान, सामने आया शो का पहला प्रोमो सलमान खान
    जियो सिनेमा ने लॉन्च किया सब्सक्रिप्शन प्लान, जानिए कीमत और लाभ टेक्नोलॉजी
    मनीष पॉल की 'रफूचक्कर' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब और कहां रिलीज होगी फिल्म मनीष पॉल
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023