NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मुंबई पुलिस ने फिर कंगना रनौत को जारी किया समन, 10 नवंबर तक होना होगा हाजिर
    अगली खबर
    मुंबई पुलिस ने फिर कंगना रनौत को जारी किया समन, 10 नवंबर तक होना होगा हाजिर

    मुंबई पुलिस ने फिर कंगना रनौत को जारी किया समन, 10 नवंबर तक होना होगा हाजिर

    लेखन भावना साहनी
    Nov 03, 2020
    05:36 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को इस बार उनकी बेबाकी काफी महंगी पड़ रही है।

    दरअसल, मुंबई पुलिस ने दोनों बहनों को एक बार फिर से राजद्रोही मामले में समन जारी किया है। जिसमें कंगना और रंगोली को 10 नवंबर तक पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

    बीते 17 अक्टूबर को एक स्थानीय अदालत के आदेश पर बांद्रा पुलिस ने कंगना और रंगोली के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

    आरोप

    कंगना पर लगे है सामाजिक द्वेष को बढ़ावा देने के आरोप

    पिछले महीने कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सैयद और मुन्ना वराली ने कंगना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया था।

    उन्होंने कहा था कि कंगना अपने ट्वीट्स के जरिए कलाकारों को हिन्दू-मुसलमान में बांट रही हैं और सामाजिक द्वेष को बढ़ावा दे रही हैं। इस कारण कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।

    ऐसे में बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने पुलिस को कंगना और उनकी बहन के बयानों पर शिकायत और जांच के आदेश दिए थे।

    समन

    पहले भी जारी हुआ था कंगना और रंगोली को समन

    कंगना और रंगोली को 21 अक्टूबर को भी समन जारी कर 26 और 27 अक्टूबर को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के समक्ष हाजिर होने के लिए कहा गया था।

    हालांकि, उस समय अभिनेत्री के वकील ने जवाब में कहा था कि कंगना इस समय हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार के साथ हैं और फिलहाल वह अपने चचेरे भाई की शादी की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रही हैं।

    अब इसी प्रतिक्रिया पर कंगना को दोबारा समन भेजे गए हैं।

    धाराएं

    गैर जमानती है कंगना और रंगोली पर लगी धाराएं

    कंगना और रंगोली पर लगाए आरोपों के आधार पर इनके खिलाफ IPC की धारा 154A, 295A, 124A और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    इस मामले पर साहिल के वकील रवीश जमींदार ने कहा था कि कोर्ट से ऑर्डर मिलने के बाद वह तुरंत इसकी हार्ड कॉपी लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद FIR दर्ज हो पाई थी।

    उन्होंने कहा था कि कंगना और रंगोली पर लगी सभी धाराएं गैर जमानती हैं।

    विवादित बयान

    कंगना के PoK वाले बयान से बिगड़ा था माहौल

    कंगना अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार विवादित बयान दे रही हैं। इसके बाद वह मुंबई पर भी तंज कसने में पीछे नहीं हटी।

    उन्होंने एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से करते हुए लिखा था कि वो खुद को यहां असुरक्षित महसूस करती हैं। इस कारण उनके और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद शुरु हो गया।

    इसी बीच BMC ने कंगना के मुंबई वाले घर में तोड़फोड़ की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    महाराष्ट्र

    उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद हैं सबसे ज्यादा इंजीनियर और पोस्ट ग्रेजुएट कैदी- NCRB भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: 23 राज्यों में घटे सक्रिय मामले, लेकिन केरल में लगातार बिगड़ रही स्थिति कर्नाटक
    कोरोना वायरस: सात दिनों में नए मरीजों से ज्यादा रही ठीक होने वालों की संख्या भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: केरल में बिगड़ रही स्थिति, पहली बार सामने आए महाराष्ट्र से अधिक नए मामले केरल

    बॉलीवुड समाचार

    मंदिरा बेदी और पति राज कौशल ने गोद ली चार साल की बच्ची मनोरंजन
    पौलेंड के एक चौक को दिया गया अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय का नाम मनोरंजन
    पायल घोष ने की राजनीति में एंट्री, रामदास अठावले की पार्टी में हुईं शामिल महाराष्ट्र
    पहली बार बनी अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर करण जौहर

    मुंबई पुलिस

    मुंबई: होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिला कलाकारों को बचाया गया देश
    मुंबई: कैब में बैठकर CAA की बात कर रहा था कवि, थाने ले गया ड्राइवर पाकिस्तान समाचार
    26/11 आतंकी हमला: पूर्व कमिश्नर का खुलासा, आतंकियों द्वारा हिन्दुओं को बदनाम करने की थी योजना मुंबई
    मुंबई: चार फाइव-स्टार होटलों बम से उड़ाने की धमकी, मांगे बिटकॉइन मुंबई

    मनोरंजन

    जैकलीन फर्नांडीज ने दशहरे के मौके पर अपने स्टाफ मेंबर को गिफ्ट की कार बॉलीवुड समाचार
    'सेक्रेड गेम्स' की को-एक्ट्रेस एलनाज के साथ बनी नवाजुद्दीन की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    फेसबुक फ्रेंड को शादी से इंकार करने पर अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर हमला, अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड समाचार
    टीवी की 'नागिन' के किया बॉलीवुड का रुख, तीन भागों में बनाई जा रही है फिल्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025