LOADING...
पलाश मुच्छल मुश्किल में फंसे, स्मृति मंधाना की दोस्त ने लगाया आरोप; जानिए पूरा मामला
पलाश मुच्छल के खिलाफ दर्ज हुआ केस

पलाश मुच्छल मुश्किल में फंसे, स्मृति मंधाना की दोस्त ने लगाया आरोप; जानिए पूरा मामला

May 06, 2026
10:17 am

क्या है खबर?

महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पूर्व मंगेतर और गायक पलाश मुच्छल कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। क्रिकेटर की दोस्त विज्ञान माने ने गायक के खिलाफ महाराष्ट्र के सांगली में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने पलाश के खिलाफ मामला अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में पलाश या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मामला

इस कारण पलाश मुच्छल के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

टीवी9 मराठी के मुताबिक, माने ने आरोप लगाया कि 22 नवंबर को सांगली-अष्टा रोड स्थित एक टोल प्लाजा पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान गायक ने जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि मामला वित्तीय विवाद से जुड़ा है। पलाश ने एक फिल्म के लिए माने से 25 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि माने द्वारा पैसे वापस मांगे जाने पर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया और टकराव शुरू हो गया।

आरोप

स्मृति मंधान की दोस्त ने लगाए ये आरोप

जूम के अनुसार, माने ने पलाश पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा, "उन्होंने मुझे आश्वासान दिया था कि फिल्म 6 महीने में पूरी हो जाएगी। लेकिन वे धोखेबाज निकले। जब मैंने उनसे पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने बात टाल दी। जब मैंने उनसे इस बारे में पूछा, तो उन्होंने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया; मैं कैमरे पर उसे दोहरा भी नहीं सकता।" उधर आरोपों के आधार पर पुलिस ने पलाश के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

Advertisement