NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / केआरके को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोले- अगर मैं मर जाऊं तो इसे हत्या समझना
    अगली खबर
    केआरके को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोले- अगर मैं मर जाऊं तो इसे हत्या समझना
    मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आए केआरके

    केआरके को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोले- अगर मैं मर जाऊं तो इसे हत्या समझना

    लेखन मेघा
    Dec 25, 2023
    04:38 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता और खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अक्सर ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।

    इतना ही नहीं कई बार इन्हीं बयानों की वजह से वह मुश्किल में भी पड़ जाते हैं और अब फिर से वह मुसीबत में घिर गए हैं।

    दरअसल, अभिनेता को 2016 के एक मामले में मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। केआरके ने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

    विस्तार

    क्या कहना है अभिनेता का?

    केआरके ने लिखा, 'मैं 1 साल से मुंबई में हूं और तारीखों पर नियमित अदालत जाता हूं। आज मैं नए साल के लिए दुबई जा रहा था, लेकिन पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मैं 2016 के मामले में वांटेड हूं।'

    उन्होंने लिखा, 'सलमान खान कह रहे हैं टाइगर 3 मेरी वजह से फ्लॉप हुई। अगर मैं जेल में मर जाऊं तो आपको पता होना चाहिए ये हत्या है। सभी जानते हैं कौन जिम्मेदार है।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए केआरके का ट्वीट

    I am in Mumbai for last one year. And I am attending my all court dates regularly. Today I was going to Dubai for new year. But Mumbai police arrested me at the airport. According to police, I am wanted in a 2016 case. Salman khan is saying that his film #Tiger3 is flop because…

    — KRK (@kamaalrkhan) December 25, 2023

    प्रतिक्रिया

    लोग दे रहे प्रतिक्रिया

    केआरके ने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है, वहीं अब यूजर इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    एक ने लिखा, 'सलमान भाई का नाम खराब मत करो' तो दूसरे ने लिखा, 'बहुत ड्रामा है। समझ नहीं आता लोग कब सच बोलते हैं और कब फर्जी पब्लिसिटी के लिए ड्रामा करते हैं।'

    एक लिखता है, 'भाई क्यों ड्रामे कर रहे हो', वहीं दूसरे ने पूछा, 'क्या जेल से ट्वीट कर रहे हो?'

    विस्तार

    2022 में 2 बार हुई थी गिरफ्तारी

    केआरके को इससे पहले 2022 में 2 बार गिरफ्तार किया गया था।

    पहली बार उन्हें दिवंगत अभिनेताओं, इरफान खान और ऋषि कपूर को लेकर विवादास्पद ट्वीट साझा करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

    इसके कुछ दिनों बाद ही उन्हें अपनी फिटनेस ट्रेनर के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जेल से बाहर आते ही केआरके ने आरोप लगाया था कि वह 10 दिन तक सिर्फ पानी के सहारे जीवित रहे थे।

    विवाद

    अक्सर विवादों में रहते हैं केआरके 

    केआरके ने निर्देशक विक्रम भट्ट को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसके बाद विक्रम ने उन पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मनोज बाजपेयी भी अभिनेता पर मानहानि का मुकदमा कर चुके हैं।

    उन्होंने करण जौहर पर फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए पैसे देकर रिव्यू करने का आरोप भी लगाया था, लेकिन निर्देशक अनुराग कश्यप ने इन बातों को झूठा करार दिया।

    जून, 2023 में केआरके ने अक्षय कुमार पर उन्हें मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

    जानकारी

    'बिग बॉस' के इस सीजन में आए थे नजर

    केआरके की 2008 में आई फिल्म 'देशद्रोही' मुख्य अभिनेता के रूप में एकमात्र फिल्म है। उन्होंने 2014 की फिल्म 'एक विलेन' में सहायक भूमिका निभाई थी, वहीं वह टीवी के सबसे विवादित और बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 3' का भी हिस्सा रह चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केआरके
    मुंबई पुलिस
    सलमान खान
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़
    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    केआरके

    ऋषि कपूर-इरफान खान पर विवादित ट्वीट के लिए KRK गिरफ्तार विराट कोहली
    महिलाओं का अपमान करने के लिए KRK पर हो मुकदमा, NCW ने DGP को लिखा पत्र बॉलीवुड समाचार
    महिला से अभद्रता करने के मामले में KRK गिरफ्तार, 14 दिन की हिरासत बॉलीवुड समाचार
    छेड़खानी मामले में जमानत मिलने के बावजूद जेल में रहेंगे KRK, जानिए वजह बॉलीवुड समाचार

    मुंबई पुलिस

    नाबालिग का पीछा करना और उसे 'आजा-आजा' कहना भी है यौन उत्पीड़न- मुंबई कोर्ट मुंबई
    IIT बॉम्बे ने छात्र की आत्महत्या के मामले में गठित किया पैनल, पाठ्यक्रम में होगा बदलाव  IIT बॉम्बे
    आलिया भट्ट की निजी तस्वीरें लीक होने पर एक्शन में मुंबई पुलिस, अभिनेत्री से किया संपर्क आलिया भट्ट
    अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घरों को बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में मुंबई पुलिस अमिताभ बच्चन

    सलमान खान

    सलमान खान की 'टाइगर 3' का गाना 'रुआं' जारी, अरिजीत सिंह ने दी अपनी आवाज  टाइगर 3
    बॉक्स ऑफिस पर सलमान की 'टाइगर 3' की पकड़ हुई ढीली, जानें 9वें दिन का कारोबार  टाइगर 3
    सलमान ने 'टाइगर 3' की सफलता पर जताया आभार, बोले- कभी नहीं थी फ्रैंचाइजी की उम्मीद टाइगर 3
    सलमान खान की 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर पड़ी सुस्त, जानिए कुल कमाई  टाइगर 3

    बॉलीवुड समाचार

    अलविदा 2023: 'बेशरम रंग' से 'आदिपुरुष' तक, इस साल बॉलीवुड में गरमाए रहे ये विवाद मनोरंजन
    कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस' का ट्रेलर जारी, जानिए कब आएगी फिल्म कैटरीना कैफ
    लोटपोट कर देंगी गोविंदा की ये कॉमेडी फिल्में, परिवार संग OTT पर लीजिए मजा जन्मदिन विशेष
    अरबाज खान 24 दिसंबर को शूरा खान संग करेंगे शादी- रिपोर्ट अरबाज खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025