टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामला, क्राइम ब्रांच ने किए अहम सबूत बरामद
मनोरंजन
मुंबई पुलिस जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के पास हुई गोलीबारी की जांच कर रही है।
पुलिस को मौके से 5 खाली कारतूस और 2 जिंदा कारतूस मिले हैं। बताया जा रहा है कि संदिग्ध रेहान की बंदूक हमले के दौरान अटक गई थी, जिसकी वजह से कारतूस नीचे गिर गए।
अधिकारी अब CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि पता चल सके कि क्या आरोपी ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी।
टाइगर पर हमला क्यों हुआ, क्राइम ब्रांच कर रही पड़ताल
क्राइम ब्रांच इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर टाइगर को ही निशाना क्यों बनाया गया और क्या यह हमला पहले से तय था।
अधिकारी अब CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं, जिससे ये पता चल सके कि क्या हमलावर ने घटना से पहले इलाके की रेकी की थी।