NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मनोज बाजपेयी ने किया दावा, बोले- राम गोपाल वर्मा ने बदला मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का रुख
    अगली खबर
    मनोज बाजपेयी ने किया दावा, बोले- राम गोपाल वर्मा ने बदला मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का रुख
    मनोज बाजपेयी ने जमकर की राम गोपाल वर्मा की तारीफ

    मनोज बाजपेयी ने किया दावा, बोले- राम गोपाल वर्मा ने बदला मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का रुख

    लेखन नेहा शर्मा
    May 14, 2024
    06:23 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म 'भैया जी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि ये मनोज के एक्टिंग करियर की 100वीं फिल्म है।

    आजकल अभिनेता इसी के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।

    मनोज को अक्सर उनके करियर के लिए 'मील का पत्थर' साबित हुई फिल्म 'सत्या' के निर्देशक राम गोपाल वर्मा की तारीफ करते देखा जाता है।

    हाल ही में एक मास्टर क्लास में उन्होंने निर्देशक की फिर दिल खोलकर तारीफ की।

    योगदान

    दिया करियर बनाने का श्रेय

    पिंकविला की मास्टर क्लास में मनोज ने कहा, "मेरा करियर में बनाने में बड़ा योगदान वर्मा का है। 'सत्या' से पहले मैं छोटी-मोटी भूमिकाएं करता था। वह मेरे पास आकर बोले, तुम मेरी अगली फिल्म के हीरो हैं। मुझे लगा वो मजाक कर रहे हैं, क्योंकि मुंबई में वादे बहुत किए जाते हैं। मुझे विश्वास नहीं हुआ। मैंने कहा, सर आप मुझे फिलहाल 'दौड़' में छोटा सा ही रोल दे दो। बड़ा रोल जब दोगे, तब वो कर लूंगा।"

    बदलाव

    मुंबई इंडस्ट्री को बदलने वाले वर्मा ही हैं- मनोज

    मनोज बोले, "मेरी फिल्मावली इतनी बड़ी सिर्फ वर्मा की वजह से है। उस आदमी ने अकेले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री को बदल दिया। मुंबई इंडस्ट्री को किसी उत्तर-भारतीय या मुंबई के किसी स्थानीय व्यक्ति ने नहीं बदला। हैदराबाद के एक निडर आदमी ने इसे बदला। एक ऐसा शख्स, जो अब भी किसी से नहीं डरता। वर्मा एक साहसी व्यक्ति हैं। वह जो चाहते हैं, वही करते हैं। भले ही लोग उन्हें गाली देते रहें। तभी तो वह बदलाव ला पाए हैं।"

    वाकया

    ...जब सलमान ने मनोज को समर्पित किया अपना पुरस्कार

    मनोज ने 1998 में पुरस्कार समारोह में हुए उस वाकया को भी याद किया, जब सलमान खान 'कुछ कुछ होता है' में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीतने के बाद मंच पर गए। सलमान ने अपना पुरस्कार छोड़ दिया और कहा कि इसके असली हकदार वो नहीं, बल्कि मनोज हैं।

    मनोज बोले, "हम सब वहां थे। जब नाम का ऐलान हुआ तो सब खड़े होकर चिल्ला रहे थे 'भीकू म्हात्रे' ('सत्या' में मनोज का किरदार)।"

    सराहना

    सलमान को मनोज ने बताया 'दिलवाला'

    मनोज कहते हैं, "सलमान बहुत दयालु हैं। वो स्टेज पर गए और उन्होंने बोला कि पता नहीं मुझे क्यों दे दिया। इसके हकदार तो मनोज हैं। ऐसा बोलने के लिए बहुत बड़ा दिलवाला होना पड़ता है और सलमान ने ऐसा किया। मुझे वाकई अच्छा लगा कि इंडस्ट्री में कुछ ऐसे लोग भी हैं।"

    बता दें कि 'सत्या' ही मनोज के करियर की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसका दारोमदार उनके कंधों पर था और इसी फिल्म ने उनकी जिंदगी बदली थी।

    जानकारी

    24 मई को रिलीज होगी मनोज की फिल्म 'भैया जी

    मनोज की फिल्म 'भैया जी' 24 मई को सिनेमाघरों में आएगी, जिसमें अभिनेता दबंगई दिखाते नजर आएंगे। उनका खौफनाक रूप पर्दे पर आने वाला है। फिल्म में 'भैया जी' के भाई की हत्या हो जाती है, जिसकी मौत से 'भैया जी' ज्वालामुखी बन जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोज बाजपेयी
    सलमान खान
    राम गोपाल वर्मा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    मनोज बाजपेयी

    'जोरम': दसरू के किरदार में खूब जचे मनोज बाजपेयी, जानिए फिल्म देख क्या कहते हैं प्रशंसक बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ने क्यों किया सिनेमाघरों का रुख? बोले- '12वीं फेल' ने दी हिम्मत बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी ने किया नई वेब सीरीज 'किलर सूप' का ऐलान, कोंकणा सेन शर्मा देंगी साथ  नेटफ्लिक्स
    मनोज की 'जोरम' पर पड़ा 'एनिमल' का असर? बोले- बॉक्स ऑफिस जुनून ने किया सब बर्बाद बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान

    कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे सलमान खान- रिपोर्ट  कुणाल कामरा
    आयुष शर्मा की फिल्म 'रुस्लान' का ट्रेलर जारी, सलमान खान ने की बहनोई की जमकर तारीफ  आयुष शर्मा
    सोनू सूद ही नहीं, ये बॉलीवुड सितारे भी दिल खोलकर करते हैं दान  सोनू सूद
    आयुष शर्मा बोले- केवल सलमान खान के साथ फिल्में करने के लिए बॉलीवुड में नहीं आया    आयुष शर्मा

    राम गोपाल वर्मा

    इस टिक-टॉक गर्ल से इम्प्रेस हुए राम गोपाल वर्मा, एक्टिंग करने का दिया ऑफर बॉलीवुड समाचार
    रिलीज हुआ राम गोपाल वर्मा की 'कोरोना वायरस' का ट्रेलर, लॉकडाउन में ही शूट की फिल्म बॉलीवुड समाचार
    क्या अर्णब गोस्वामी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं राम गोपाल वर्मा? करण जौहर
    राम गोपाल वर्मा ने किया अपनी बायोपिक का ऐलान, तीन भागों में दिखाई जाएगी कहानी बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सिनेमाघरों में इस हफ्ते छाएंगे राजकुमार राव, रिलीज हो रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज राजकुमार राव
    राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' रिलीज के तुरंत बाद हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध  राजकुमार राव
    क्या आयुष शर्मा देने वाले थे अर्पिता खान को तलाक? अभिनेता ने खुद बताई सच्चाई अर्पिता खान
    गौहर खान के बेटे के जन्मदिन पर हुआ बवाल, BMC के अधिकारियों के साथ हुई बहस गौहर खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025