NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'भैया जी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, मनोज बाजपेयी बने देसी एक्शन स्टार
    अगली खबर
    फिल्म 'भैया जी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, मनोज बाजपेयी बने देसी एक्शन स्टार
    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' का ट्रेलर जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bajpayee.manoj)

    फिल्म 'भैया जी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, मनोज बाजपेयी बने देसी एक्शन स्टार

    लेखन नेहा शर्मा
    May 09, 2024
    02:04 pm

    क्या है खबर?

    मनोज बाजपेयी पिछली बार फिल्म 'साइलेंस 2' में दिखे थे। इस फिल्म में उनके साथ प्राची देसाई नजर आई थीं। 'साइलेंस 2' को भले ही कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन मनोज ने हमेशा की तरह फिल्म में महफिल जरूर लूटी।

    पिछले कुछ दिनों से वह फिल्म 'भैया जी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके पोस्टर और टीजर सामने आने के बाद इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

    अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

    ट्रेलर

    'भैया जी' बनकर मनोज ने मचाया आतंक

    मनोज का लुक और किरदार दोनों ही दमदार है, जो फिल्म देखने पर मजबूर कर देगा। उनका ऐसा गुस्से वाला अवतार पहली बार देखने को मिला है। देसी एक्शन करते हुए मनोज खूब जंच रहे हैं, वहीं किरदार कुछ ऐसा है, जिसके आतंक से हर कोई खौफ खाता है।

    मनोज उर्फ भैया जी का खौफ ऐसा है कि हर कोई इधर-उधर भागने लगता है। इलाके में न सिर्फ उनका रसूख, बल्कि तांडव भी है।

    फिल्म

    पहले 'बंदा' के लिए निर्देशक अपूर्व कार्की से जुड़े थे मनोज

    'भैया जी' के निर्माता विनोद भोनुशाली और समीक्षा शैला ओसवाल हैं। इस फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की ने निर्देशित किया है। वह इससे पहले मनोज की फिल्‍म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' का निर्देशन भी कर चुके हैं।

    'बंदा' को OTT पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इसकी बढ़ती लोकप्रियता देख इसेफिर सिनेमाघरों में भी रिलीज किया गया था। एक तरफ जहां मनोज के अभिनय की फिल्म में जमकर तारीफ हुई, वहीं अपूर्व का निर्देशन भी काबिल-ए-तारीफ था।

    आगाज

    24 मई को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    'भैया जी' मनोज के लिए खास है, क्योंकि 30 साल के करियर में यह उनकी 100वीं फिल्‍म है। यह फिल्‍म 24 मई, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।

    इस पर मनोज कहते हैं, "मुझे एक ऐसा किरदार निभाना था, जिसे दर्शक आसानी से ना भूलें। खासकर तब, जब 'भैया जी' इंडस्ट्री में मेरी 100वीं फिल्म है और मुझे खुशी है कि मुझे अपनी 'बंदा' टीम के साथ ऐसा करने का मौका मिला। दर्शक फिल्म के हर सेकेंड का आनंद लेंगे।"

    आगामी फिल्में

    मनोज की आने वाली दूसरी फिल्में

    मनोज जल्द ही कनु बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'डिस्पैच' में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसमें वह एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो खुद को व्यापार और अपराध की दुनिया की दलदल में फंसा हुआ पाता है।

    फिल्म में मनोज के साथ अभिनेत्री शहाना गोस्वामी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म अपराध पत्रकारिता की दुनिया पर आधारित है।

    उधर बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित हो चुकी उनकी फिल्म 'द फेबल' भी रिलीज होने वाली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोज बाजपेयी
    आगामी फिल्में
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    मनोज बाजपेयी

    मनोज बाजपेयी बोले- OTT ने बदली मेरे जैसे कइयों के करियर की दिशा और दशा OTT प्लेटफॉर्म
    मनोज बाजपेयी की 'जोरम' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'जोरम': दसरू के किरदार में खूब जचे मनोज बाजपेयी, जानिए फिल्म देख क्या कहते हैं प्रशंसक बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ने क्यों किया सिनेमाघरों का रुख? बोले- '12वीं फेल' ने दी हिम्मत बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    भुवन बाम के हाथ लगी मर्डर मिस्ट्री फिल्म, 90 के दशक की अभिनेत्री संग आएंगे नजर भुवन बाम
    माधुरी दीक्षित और विद्या बालन 'भूल भुलैया 3' में लगाएंगी अपने डांस का तड़का, जानिए तैयारी माधुरी दीक्षित
    सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'सिकंदर' से जुड़े प्रीतम चक्रवर्ती  सलमान खान
    इन हिट फिल्मों के तीसरे भाग का है दर्शकों को बेसब्री से इंतजार बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सनी देओल ने की अपनी बहू की तारीफ, बोले- वो हमारे लिए अच्छी किस्मत लेकर आई सनी देओल
    आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की राहें हुईं जुदा, दोस्त ने लगाई ब्रेकअप पर मोहर आदित्य रॉय कपूर
    'हीरोइन' ही नहीं, ये फिल्में भी करीब से दिखाती हैं बॉलीवुड की दुनिया करीना कपूर
    'RRR' दोबारा पर्दे पर मचाएगी धमाल, ये फिल्में भी सिनेमाघरों में दो-दो बार हुईं रिलीज RRR फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025