Loading...
मुकेश खन्ना की 'रामायण' निर्माताओं को खरी-खरी, बोले- सार और भावनाएं कुर्बान कर दीं
'रामायण' फिल्म पर भड़के मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना की 'रामायण' निर्माताओं को खरी-खरी, बोले- सार और भावनाएं कुर्बान कर दीं

Nov 13, 2026
10:01 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की 'रामायण' का पहला भाग रिलीज हो चुका है और इसका दूसरा भाग दिवाली, 2028 पर आएगा। दोनों का बजट 4,000 करोड़ रुपये बताया गया है। अब दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने फिल्म के बजट को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। ANI से बातचीत में, अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस बात की कम चिंता है कि परियोजना कितना पैसा कमाती है। निर्माताओं ने भव्यता के नाम पर इसके सार और भावनाओं को खत्म कर दिया है।

सवाल

ये आम कहानी नहीं, रामायण की कहानी है- मुकेश

उन्होंने कहा, "रामायण कोई बोरिंग कहानी नहीं है जिसे आज के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए 4,000 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत हो। अगर 4,000 करोड़ रुपये का खर्च कहानी पर ही हावी हो जाता है, तो मैं इसे पैसे की बर्बादी कहूंगा। जैसा कि मैंने पहले कहा, भव्यता के चक्कर में, सार, भावनाओं को कुर्बान कर दिया गया है।"

अभिनेता ने कहा कि यह कोई आम कहानी नहीं है, यह 'रामायण' की कहानी है।

नजरिया

रणबीर की परफॉर्मेंस अच्छी, लेकिन जुड़ाव कम- मुकेश

'श्रीराम' का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर को लेकर मुकेश ने कहा, "लोग आपको राम के तौर पर नहीं देखते। कम से कम मुझे तो ऐसा नहीं लगा।"

उन्होंने कहा, "रणबीर ने अच्छा काम किया है। लेकिन ऐसा लगता है जैसे वह किसी हिंदी फिल्म में लड़ रहे हैं। फिल्म में रावण के मुकाबले राम ज़ीरो स्ट्रॉन्ग लगते हैं। लेकिन जब आप राम का रोल कर रहे होते हैं, तो आपको राम जैसा दिखना चाहिए। आप राम जैसे नहीं दिखते।"

ADVERTISEMENT

चिंता

आस्था के मामले को हल्के में नहीं लेना चाहिए- मुकेश

मुकेश ने पौराणिक विषयों को सिनेमा में दिखाने को रेगुलेट करने में CBFC की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

उनके मुताबिक, सेंसर बोर्ड ऐसी फिल्मों को रोकने के लिए काफी जिम्मेदार नहीं है। एक खास कमीशन बनाया जाना चाहिए। जो भी 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे विषयों पर फिल्म बनाना चाहे, उसे अपने प्रोजेक्ट को जानकारों की एक कमेटी से रिव्यू और मंजूरी लेनी चाहिए।

अभिनेता ने जोर दिया कि आस्था जैसे मामलों को हल्के में बिल्कुल नहीं लिया जाना चाहिए।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT