LOADING...
'एवेंजर्स डूम्सडे' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, आपस में भिड़ते दिखे थॉर और डॉक्टर डूम
'एवेंजर्स डूम्सडे' का ट्रेलर सिनेमाकॉन में दिखाया गया

'एवेंजर्स डूम्सडे' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, आपस में भिड़ते दिखे थॉर और डॉक्टर डूम

Apr 17, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' का धमाकेदार ट्रेलर दुनिया के सामने पेश कर दिया है। इसे अमेरिका के लॉस वेगास में चल रहे सिनेमाकॉन कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया गया। इस फिल्म के जरिए एवेंजर्स अपने अब तक के सबसे खतरानाक दुश्मनों के साथ सामना करने के लिए लौट रहे हैं। इसका निर्देशन जो और एंथनी रूसो ने मिलकर किया है। यह फिल्म अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर की मार्वल में वापसी का प्रतीक है।

ट्रेलर

जानिए कैसा है 'एवेंजर्स डूम्सडे' का ट्रेलर

'एवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर में रॉबर्ट ने खलनायक डॉक्टर डूम का किरदार निभाया है जो बेहद डरावना दिखता है। वह कहता है, "मैं वही हूं जिसे दुनिया को बचाने के लिए पैदा किया गया था।" एक रोमांचक दृश्य है, जहां थॉर उससे लड़ने की कोशिश करता है, लेकिन डूम आसानी से रोक देता है। इसके अलावा, पेड्रो पास्कल (मिस्टर फैंटास्टिक), क्रिस हेम्सवर्थ (थोर) और फ्लोरेंस पुघ (येलेना) की झलक भी दिखाई गई है। यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर की एक झलक

Advertisement