मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' को सेंसर बोर्ड से मंजूरी, जानिए कब आएगा ट्रेलर
क्या है खबर?
मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की फिल्म 'डकैत- एक प्रेम कथा' अपनी रिलीज से बस कुछ दिन दूर है। फिल्म का टीजर और गाने पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, निर्माताओं ने ऐलान किया है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से पास कर दिया गया है। यही नहीं, 'डकैत' के ट्रेलर रिलीज से भी पर्दा अब उठा दिया गया है।
रेटिंग
'डकैत' को सेंसर बोर्ड ने दी ये रेटिंग
फिल्म प्रोडक्शन अन्नपूर्णा स्टूडियोज के मुताबिक, 'डकैत' को U/A रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों को अपने माता-पिता के मार्गदर्शन में फिल्म देखनी होगी। ट्रेलर 4 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा, जबकि फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। शेनिल देव द्वारा निर्देशित 'डकैत' की कहानी प्यार, धोखे और बदले पर आधारित है। अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#Dacoit is certified 𝐔/𝐀 💥
— Annapurna Studios (@AnnapurnaStdios) April 2, 2026
The Love, the Action, the Madness - everything unleashes with the #DacoitTrailer on 𝐀𝐩𝐫𝐢𝐥 𝟒𝐭𝐡 🔥#DacoitOnApril10th@AdiviSesh @mrunal0801 @anuragkashyap72 #SupriyaYarlagadda @Deonidas #ZaynMarieKhan @bhaskarla_sai @atul_kulkarni… pic.twitter.com/2rSUszg1LK