मृणाल ठाकुर की 'डकैत' के आखिरी वक्त में डगमगाए कदम, टल सकती है रिलीज
क्या है खबर?
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का टकराव होना कोई नई बात नहीं है। 19 मार्च, 2026 का दिन इस लिहाज से बेहद खास होगा क्योंकि इस दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और यश अभिनीत 'टाॅक्सिक' धमाकेदार टक्कर के लिए आगे बढ़ रही हैं। इस बीच, चर्चा है कि मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की 'डकैत: एक प्रेम कथा', जो 19 मार्च को रिलीज होनी है, उसे आगे खिसकाया जा सकता है। इस फिल्म का निर्देशन शनील देव ने किया है।
रिलीज
'डकैत' की नई रिलीज तारीख पर चला रहा विचार
मिड-डे ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के हवाले से बताया है कि 'डकैत' के निर्माता फिल्म के लिए बेहतर रिलीज चाहते हैं, इसलिए तारीख को अप्रैल में ले जाने की योजना पर विचार चल रहा है। बताया जाता है कि निर्माता फिल्म की कहानी और रचना को लेकर आश्वत हैं, और चाहते हैं कि इसे बेहतर दिन मिले जिससे फिल्म ज्यादा प्रचार और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई का मौका हासिल करे। नई रिलीज तारीख जल्द तय हो सकती है।
फिल्म
गुड़ी पड़वा पर रिलीज होनी थी फिल्म
मृणाल और आदिवी की फिल्म 'डकैत' को गुड़ी पड़वा पर रिलीज किया जाना था जिससे इसे छुट्टी का पूरा फायदा मिले, लेकिन अब ऐसा होते दिख नहीं रहा। फिल्म तेलुगु और हिंदी भाषा में एक साथ रिलीज होगी जिसका हिस्सा प्रकाश राज, सुनील और अतुल कुलकर्णी समेत अन्य कलाकार भी हैं। सुप्रिया यारलागड्डा और सुनील नारंग ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। इसकी कहानी एक्शन, थ्रिल, ड्रामा और भरपूर इमोशन दिखाने का दावा करती है।