LOADING...
कैरी मिनाटी और मिस्टर बीस्ट आए साथ, प्रधानमंत्री मोदी-मेलोनी के वायरल वीडियो की हूबहू की नकल
कैरी मिनाटी और मिस्टर बीस्ट ने साथ में मचाया धमाल

कैरी मिनाटी और मिस्टर बीस्ट आए साथ, प्रधानमंत्री मोदी-मेलोनी के वायरल वीडियो की हूबहू की नकल

May 30, 2026
08:53 pm

क्या है खबर?

इंटरनेट की दुनिया के 2 सबसे बड़े धुरंधर, भारत के रोस्टिंग किंग कैरी मिनाटी और दुनिया के नंबर वन यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने एक साथ आकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दोनों ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के उस मशहूर और वायरल 'मेलोडी' वीडियो को हूबहू रीक्रिएट किया है, जिसने इंटरनेट पर आते ही धूम मचा दी थी। फैंस इस अनोखी और मजेदार जुगलबंदी को देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।

वीडियो

प्रशंसकों की नजर में ये इस दशक की सबसे धमाकेदार जुगलबंदी 

कैरी मिनाटी और दुनिया के सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर मिस्टर बीस्ट (जिमी डोनाल्डसन) ने साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेलोनी के वायरल 'मेलोडी' वीडियो को हूबहू दोबारा बनाया। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस दीवाने हो गए हैं और हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है। कैरी मिनाटी (अजेय नागर) द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस मजेदार वीडियो को प्रशंसक इस दशक का सबसे बड़ा सहयोग बता रहे हैं।

कैप्शन

बाहर के दोस्तों को गिफ्ट देते रहना चाहिए- कैरी मिनाटी

वीडियो में कैरी मिनाटी चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान के साथ फ्रेम में आते हैं, वहीं उनके बगल में बैठे मिस्टर बीस्ट अपने जाने-माने उसी जोशीले अंदाज में सेल्फी कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते हैं। कैरी मिनाटी ने ये पोस्ट साझा कर मजाकिया अंदाज में लिखा, 'बाहर के दोस्तों को गिफ्ट देते रहना चाहिए।' उनका ये कैप्शन उन लोगों पर एक मजेदार तंज था, जो आज भी इंटरनेट पर 'मेलोडी' मीम को लेकर दीवाने बने हुए हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement