NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भुवन बाम से कैरी मिनाटी तक, ये हैं भारत के लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार; जानिए संपत्ति
    अगली खबर
    भुवन बाम से कैरी मिनाटी तक, ये हैं भारत के लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार; जानिए संपत्ति
    भारत के लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार

    भुवन बाम से कैरी मिनाटी तक, ये हैं भारत के लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार; जानिए संपत्ति

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 30, 2023
    10:06 pm

    क्या है खबर?

    यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इन दिनों मेनस्ट्रीम कलाकारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कई हस्तियां सोशल मीडिया पर वायरल होकर रातों-रात स्टार बन गईं। वहीं कई हस्तियों ने सालों से एक के बाद एक वीडियो बनाकर सफलता पाई।

    सोशल मीडिया की लोकप्रियता इतनी है, कि कई स्टार बड़े पर्दे तक पहुंच चुके हैं। इनके प्रशंसक इनकी संपत्ति के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक होते हैं।

    आइए, बात करते हैं चर्चित भारतीय सोशल मीडिया स्टार्स की।

    #1

    भुवन बाम 

    भुवन बाम अपने यूट्यूब चैनल 'बीबी की वाइन्स' से मशहूर हुए थे। भुवन एक अच्छे अभिनेता, कॉमेडियन, गायक और गीतकार हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, भुवन की संपत्ति 122 करोड़ रुपये है। इस रकम के साथ वह सबसे अमीर सोशल मीडिया स्टार हैं।

    भुवन ने अपना करियर एक संगीतकार के रूप में शुरु किया था। तब उनके महीने की कमाई 5,000 रुपये थी।

    भुवन कई वेब सीरीज और फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

    #2

    रणवीर इलाहाबादिया 

    रणवीर इलाहाबादिया एक लोकप्रिय सोशल मीडिया हस्ती हैं और मोंक एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक हैं।

    वह एक लाइफस्टाइल कोच और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। अपने अपने चैनल पर कई लोकप्रिय उद्योगपति और धार्मिक गुरुओं के साथ चर्चा कर चुके हैं। वह अपने पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' के लिए भी जाने जाते हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर 58 करोड़ के मालिक हैं। वह करीब 35 लाख रुपये प्रति माह कमाते हैं।

    #3

    कैरी मिनाटी

    अजय नागर भारत के सबसे सफल और लोकप्रिय यूट्यूबर में से एक हैं। सोशल मीडिया पर वह 'कैरी मिनाटी' के नाम से जाने जाते हैं।

    अजय ने 2016 में 21 साल की उम्र में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। महज 3 साल में ही 1 करोड़ सब्सक्राइबर हो गए थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैरी मिनाटी 41 करोड़ रुपये के मालिक हैं।

    सोशल मीडिया से उनकी सालाना आय 4 करोड़ रुपये के लगभग है।

    #4

    कुशा कपिला 

    कुशा कपिला सोशल मीडिया का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। वह साउथ दिल्ली की लड़कियों पर अपने वीडियो के लिए पहचानी जाती हैं।

    कुशा कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' का भी हिस्सा थीं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो कुशा करीब 20 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।

    कुशा ने फैशन करेसपॉन्डेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कंटेंट की दुनिया में कदम रखा।

    #5

    प्राजक्ता कोली 

    प्राजक्ता कोली सोशल मीडिया पर अपने यूट्यूब चैनल 'मोस्टली सेन' के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक रेडियो जॉकी के रूप में की थी, लेकिन उसे छोड़कर यूट्यूब को फुलटाइम करियर बना लिया।

    2019 में वह फोर्ब्स की '30 अंडर 30' की सूची में भी शामिल हुई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्राजक्ता 16 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालकिन हैं।

    पिछले साल वह करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोशल मीडिया
    भुवन बाम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    सोशल मीडिया

    क्या है PK चैलेंज, जिसमें हारने से इंफ्लुएंसर को पीनी पड़ी 7 बोतल शराब?  चीन समाचार
    ट्विटर ने फैक्ट चेकिंग का किया विस्तार, कई तस्वीरों वाली पोस्ट भी की जा सकेंगी लेबल ट्विटर
    इंस्टाग्राम ला रही है ये नए फीचर्स, यूजर्स और क्रिएटर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं इंस्टाग्राम
    व्हाट्सऐप ने भारत में अप्रैल में 74 लाख अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध व्हाट्सऐप

    भुवन बाम

    यूट्यूबर भुवन बाम ने जारी किया अपनी सीरीज 'ढिंढोरा' का फर्स्ट लुक यूट्यूब
    यूट्यूबर भुवन बाम की सीरीज 'ढिंढोरा' का ट्रेलर रिलीज यूट्यूब
    यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बनी भुवन बाम की 'ढिंढोरा' यूट्यूब
    क्या 'कठपुतली' में अक्षय कुमार ने की यूट्यूबर भुवन बाम के डायलॉग की कॉपी? अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025