'मिस्टर एंड मिसेज ग्रे' का टीजर: बेबस पति बने विवेक ओबेरॉय, घातक दिखीं नित्या मेनन
क्या है खबर?
विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन की साइकोलॉजिकल सस्पेंस-थ्रिलर 'मिस्टर एंड मिसेज ग्रे' चर्चा में है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का ऐलान किया था और अब इसका आधिकारिक टीजर जारी कर दिया गया है। इससे एक ऐसी कहानी का संकेत मिलता है जो धोखे और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के इर्द-गिर्द घूमती है। वेवबैंड प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म का निर्देशन अंकुर पजनी और विशाल रंजन मिश्रा ने मिलकर किया है। इसमें श्रेया शर्मा और आशीष विद्यार्थी भी मौजूद हैं।
टीजर
डार्क थ्रिल और खतरनाक जुनून की झलक दिखाता है टीजर
टीजर की शुरुआत विवेक और नित्या के किरदारों से होती है। विवेक एक बेबस पति के किरदार में दिखते हैं जो अपनी पत्नी से डरता है। वहीं, नित्या पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में घातक और जुनूनी दिखता है।
इसके बाद पति-पत्नी के बीच दिमागी खेल और अस्तित्व बचाने की एक खतरनाक जंग शुरू होती है।
कहानी डार्क थ्रिल, धोखे और सस्पेंस पर बुनी गई है। फिल्म 11 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Two faces. Dark desires. One dangerous obsession.🖤#MrAndMrsGrey, Teaser Out Now
— Zee Music Company (@ZeeMusicCompany) November 17, 2026
Releasing in cinemas near you on 11th December, 2026
A WAVEBAND PRODUCTION FILM
Produced by A. Jhunjhunwala & Shikha Karan Ahluwalia@nithyamenen @vivekoberoi @ashishvidyarthi1… pic.twitter.com/mbEHzYj5lK