Page Loader
सिनेमाघरों में चूके तो अब होली पर परिवार के साथ OTT पर देखिए ये फिल्में
OTT पर देखें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर'

सिनेमाघरों में चूके तो अब होली पर परिवार के साथ OTT पर देखिए ये फिल्में

लेखन मेघा
Mar 24, 2024
11:04 am

क्या है खबर?

होली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है, जिसे लोग धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन को परिवार का साथ और भी खास बनाता है और सभी अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताना चाहते हैं। आपके इस दिन को यादगार बनाने के लिए हमने कुछ नई फिल्मों की सूची तैयार की है, जो आपका भरपूर मनोरंजन करेंगी। अगर आप इन फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं तो अब OTT पर देख सकते हैं।

#1 और #2 

'फाइटर' और 'मैं अटल हूं'

ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' जनवरी में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी भारतीय वायुसेना के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। इसमें आतंकवादियों से बदला लेने के लिए वायुसेना की एक यूनिट तैयार की जाती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में आई है। पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' का निर्देशन रवि जाधव ने किया था। 19 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी दिखाई गई है। यह ZEE5 पर मौजूद है।

#3 और #4

'12वीं फेल' और 'सालार'

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' परिवार के साथ देखने के लिए एकदम सही साबित होगी। इसमें IPS मनोज कुमार और उनकी पत्नी श्रद्धा की संघर्ष की कहानी दिखाई गई है, जिसमें विक्रांत मैसी और मेधा शंकर शामिल हैं। प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'सालार' एक्शन से भरपूर है, जिसमें 2 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। इसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इन दोनों फिल्मों का लुत्फ डिज्नी+ हॉटस्टार पर उठाया जा सकता है।

#5 और #6

'सैम बहादुर' और 'गदर 2'

विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में विक्की का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ है, जिसे ZEE5 पर देखा जा सकता है। सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। तारा सिंह के किरदार में 22 साल बाद हुई सनी की एक्शन अवतार में वापसी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

#7 और #8

 'डंकी', 'पठान' और 'जवान'

शाहरुख खान की इन तीनों फिल्मों ने बीते साल सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी। 'डंकी' में शाहरुख ने हार्डी की कहानी दिखाई जो अवैध रूप से विदेश जाता है तो 'पठान' में वह देश की रक्षा करते दिखे थे। इसके साथ ही 'जवान' में वह गलत लोगों को सबक सिखाते नजर आए थे। 'जवान' और 'डंकी' नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं तो 'पठान' को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

#9 और #10

'टाइगर 3' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' भी इस सूची में शुमार है, जिसमें वह कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। 'टाइगर' की पहली दोनों किस्तों की तरह यह भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आए हैं। इसमें रॉकी और रानी के साथ ही उनके परिवारों की कहानी शानदार तरीके से दिखी है, जो अंत तक आपका मनोरंजन करेगी। ये दोनों फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं।