NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' समेत दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में
    अगली खबर
    'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' समेत दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में
    दिवाली के मौके पर रिलीज होंगी ये फिल्में

    'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' समेत दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 20, 2022
    11:25 am

    क्या है खबर?

    त्यौहारों का मौका बॉलीवुड के लिए हमेशा खास रहा है। सालों से इस मौके पर बड़ी फिल्में रिलीज होती आई हैं।

    'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है', जैसी फिल्में त्यौहारों पर ही रिलीज हुई थीं।

    हालांकि, वक्त के साथ दर्शकों का रवैया बदला और अब त्यौहार पर फिल्म रिलीज करना सफलता की गारंटी नहीं मानी जाती।

    ऐसे में आइए, जानते हैं इस बार दिवाली के मौके पर हिंदी दर्शकों के लिए कौन-कौन सी फिल्में आ रही हैं।

    #1

    राम सेतु

    अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों आएगी।

    फिल्म में अक्षय के साथ जैकलिन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी नजर आएंगी।

    फिल्म का प्लॉट 'राम सेतु' पर एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म में अक्षय एक पुरातत्वविद की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो राम सेतु की सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रहा है।

    लाइका प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है।

    #2

    थैंक गॉड

    अजय देवगन की यह फिल्म विवादों में है। फिल्म पर हिंदु देवता चित्रगुप्त का अपमान करने का आरोप लग रहा है।

    फिल्म में अजय के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

    यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अजय मॉडर्न चित्रगुप्त की भूमिका में दिखाई देंगे।

    फिल्म को टी-सीरीज और मारुति इंटरनैशनल ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।

    यह फिल्म भी 'राम सेतु' के साथ 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।

    #3

    गिन्ना

    तेलुगु फिल्म 'गिन्ना' 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज की जाएगी।

    फिल्म में विष्णु मंचु, पायल राजपूत और सनी लियोनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    फिल्म चार बचपन के दोस्तों की कहानी है जो गिन्ना के इशारों पर चलते हैं। गिन्ना एक टेंट हाउस चलाता है। यह किरदार प्यार और दोस्ती को लेकर पूरी तरह समर्पित है।

    फिल्म का निर्देशन ईशान सूर्या ने किया है।

    #4

    ब्लैक ऐडम

    भारत में 'ब्लैक ऐडम' अमेरीका से एक दिन पहले 20 अक्टूबर को रिलीज कर दी गई है। यह दुनिया के कुछ अन्य देशों में भी रिलीज हो चुकी है।

    भारत में यह फिल्म अंग्रेजी के अलावा तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी।

    क्रिटिक्स का मानना है कि DC कॉमिक के किरदार पर आधारित यह फिल्म DC की छवि के साथ न्याय नहीं कर पाई।

    भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वार्नर ब्रोस की इस फिल्म के प्रदर्शन का इंतजार है।

    #5

    OTT पर क्या है खास?

    अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का तीसरा सीजन 21 अक्टूबर को प्रसारित होगा।

    रोमांस से भरपूर इस शो में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। शो की कहानी चार महिला किरदारों की दोस्ती पर आधारित है।

    TVF की लोकप्रिय सीरीज 'ट्रिपलिंग' का तीसरा सीजन 21 अक्टूबर को ZEE5 पर प्रसारित होगा। यह शो तीन भाई-बहनों की कहानी है। शो का पहला सीजन काफी लोकप्रिय था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इनके अलावा पिछले हफ्ते रिलीज हुईं फिल्म 'डॉक्टर जी', 'गॉडफादर' और 'कंतारा' भी सिनेमाघरों में देखी जा सकती हैं। 'कन्नड' फिल्म 'कंतारा' को क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। वहीं दर्शक भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    दिवाली
    रामसेतु फिल्म
    थैंक गॉड फिल्म

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    क्या किसी प्रोजेक्ट के लिए शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने मिलाया हाथ? शिल्पा शेट्टी
    11 अक्टूबर को 80 रुपये में दिखाई जाएगी 'गुडबाय', अमिताभ के जन्मदिन पर छूट अमिताभ बच्चन
    14 अक्टूबर को आएगा ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'ब्रह्मास्त्र' से 'लाल सिंह चड्ढा' तक, इन फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं शाहरुख खान शाहरुख खान

    दिवाली

    हुंडई क्रेटा का वेटिंग पीरियड बढ़ा, बेस वेरिएंट के लिए नौ महीने तक करना होगा इंतजार हुंडई मोटर कंपनी
    दिवाली पर कार डिलीवरी लेने से पहले इन पांच बातों का जरूर रखे ध्यान ऑटोमोबाइल
    दिवाली के दौरान इन ट्रिक्स से करें घर की सफाई, चमक उठेगा लाइफस्टाइल
    दिवाली पर नया फर्नीचर खरीदने वाले हैं तो इन बातों का रखें खास ध्यान लाइफस्टाइल

    रामसेतु फिल्म

    'राम सेतु' में अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती हैं जैकलीन फर्नांडीज अक्षय कुमार
    राम जन्मभूमि से 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू करेंगे अक्षय, जल्द पहुंचेंगे अयोध्या अक्षय कुमार
    कलाकारों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इन फिल्मों की शूटिंग हुई बाधित अक्षय कुमार
    प्रोड्यूसर ने 'राम सेतु' के 45 क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर को बताया गलत अक्षय कुमार

    थैंक गॉड फिल्म

    सिनेमाघरों में पस्त हो रहीं फिल्मों के कारण बदली गई अजय की 'थैंक गॉड' की स्क्रिप्ट बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन की 'थैंक गॉड' के खिलाफ मामला दर्ज, धर्म के अपमान का लगा आरोप बॉलीवुड समाचार
    भाजपा नेता ने 'थैंक गॉड' पर प्रतिबंध लगाने के लिए अनुराग ठाकुर को लिखी चिट्ठी अजय देवगन
    'राम सेतु' से 'डॉक्टर जी' तक, अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में आगामी फिल्में
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025