NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फातिमा सना शेख की ये फिल्में देखकर बन जाएंगे उनके प्रशंसक, OTT पर हैं मौजूद
    अगली खबर
    फातिमा सना शेख की ये फिल्में देखकर बन जाएंगे उनके प्रशंसक, OTT पर हैं मौजूद
    फातिमा सना शेख की बेहतरीन फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@fatimasanashaikh)

    फातिमा सना शेख की ये फिल्में देखकर बन जाएंगे उनके प्रशंसक, OTT पर हैं मौजूद

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 11, 2024
    07:52 am

    क्या है खबर?

    फातिमा सना शेख बीते दिनों 'सैम बहादुर' के लिए चर्चा में रहीं। फिल्म में वह विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।

    फातिमा ने 2016 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कई शानदार किरदारों से वह अपनी पहचान बना चुकी हैं।

    11 जनवरी को फातिमा अपना जन्मदिन मना रही हैं। नजर डालते हैं OTT पर मौजूद उनकी फिल्मों पर।

    #1

    'दंगल'

    फातिमा ने 2016 में आमिर खान की इस फिल्म से डेब्यू किया था। यह सान्या की भी डेब्यू फिल्म थी।

    'दंगल' में फातिमा ने पहलवान महावीर फोगाट की बड़ी बेटी गीता फोगाट का किरदार निभाया था और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    इस फिल्म के बाद से फातिमा 'दंगल' स्टार के नाम से लोकप्रिय हो गई थीं।

    फातिमा के शानदार आगाज वाली यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    #2

    'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' 

    'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी, लेकिन यह अपनी स्टारकास्ट की वजह से चर्चा में रही थी।

    फिल्म में आमिर, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ जैसी हस्तियां नजर आई थीं।

    इस एडवेंचर थ्रिलर फिल्म में फातिमा ने जाफिरा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। यह उनके करियर की शुरुआती फिल्मों में शुमार है।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #3

    'लूडो' 

    'लूडो' नेटफ्लिक्स की बेहतरीन हिंदी फिल्मों में से एक है।

    अनुराग बसु की इस फिल्म में फातिमा ने पिंकी जैन नाम की एक महिला का किरदार निभाया। वह एक प्रेमिका, मां और पत्नी की भूमिका में नजर आई थीं।

    इसमें अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव भी नजर आए थे।

    यह क्राइम कॉमेडी ड्रामा फिल्म 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान OTT पर आई थी और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

    #4

    'थार' 

    2022 की इस फिल्म में अनिल कपूर, उनके बेटे हषवर्धन और फातिमा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    फिल्म में उन्होंने चेतना नाम की एक महिला का किरदार निभाया था। इस फिल्म में कम स्क्रीन स्पेस के बावजूद उन्होंने अपनी बेहतरीन मौजूदगी दर्ज कराई थी।

    यह राजस्थान के थार रेगिस्तान की पृष्ठभूमि पर बनी क्राइम, ड्रामा फिल्म है।

    इस फिल्म का निर्देशन राज सिंह चौधरी ने किया था। यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #5

    'धक धक' 

    'धक धक' फातिमा की हालिया फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने एक ट्रैवल ब्लॉगर का किरदार निभाया था।

    फिल्म अलग-अलग उम्र और पृष्ठभूमि की 4 महिलाओं की कहानी है। इनकी अपनी-अपनी जिंदगी इन्हें एक ऐसे मोड़ पर एक-दूसरे से मिलाती है, जहां चारों महिलाएं बाइक से दिल्ली से खारदुंग ला के सफर पर निकल पड़ती हैं।

    फातिमा का किरदार स्काई इन सभी का नेतृत्व करती है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फातिमा सना शेख
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    फातिमा सना शेख

    अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख बॉलीवुड समाचार
    क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान? बॉलीवुड समाचार
    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि विक्की कौशल
    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    जावेद अख्तर के 'एनिमल' की आलोचना करने पर भड़के मेकर्स, कला पर सवाल उठा किया कटाक्ष जावेद अख्तर
    अजय देवगन के साथ 'रेड 2' में जमेगी वाणी कपूर की जोड़ी, बाहर हुईं इलियाना डिक्रूज अजय देवगन
    मालदीव विवाद पर वीर दास ने पकड़ी अलग राह, उड़ाई बॉलीवुड सितारों की खिल्ली मालदीव
    'बायकॉट मालदीव' मुहिम का हिस्सा बने अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह से हो गई ये चूक मालदीव

    जन्मदिन विशेष

    बोमन ईरानी ने कभी 'वायरस' तो कभी 'बटुक' बनकर जीता दिल, देखिए उनकी ये शानदार फिल्में बॉलीवुड समाचार
    कोंकणा सेन शर्मा ने चुने लीक से हटकर किरदार, OTT पर देखिए उनकी ये दमदार फिल्में बॉलीवुड समाचार
    जावेद जाफरी ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर मचाया धमाल, जानिए उनकी रोचक बातें जावेद जाफरी
    बुमराह और जडेजा सहित आज कई प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों के हैं जन्मदिन, जानिए उनके आंकड़े जसप्रीत बुमराह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025