ओलंपिक में फतह हासिल करने वाले खिलाड़ियों पर बनी हैं ये बॉलीवुड फिल्में, जानिए कहां देखें
क्या है खबर?
पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी भारतीय एथलीटों से देश को काफी उम्मीद है।
उधर एथलीटों की निगाहें हमेशा की तरह अपने-अपने देश के लिए पदक जीतने पर होंगी।
इसी कड़ी में आज हम आपको उन हिंदी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जो एथलीटों की प्रेरणादायी कहानी पर्दे पर लाती हैं या जो खेलों में फतह हासिल करने वाले खिलाड़ियों पर बनी हैं।
#1
'चंदू चैंपियन'
शुरुआत 'चंदू चैंपियन' से ही करते हैं, क्योंकि खिलाड़ियों के जीवन पर बनी इस फिल्म की रिलीज को अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है।
भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर यह फिल्म आधारित है, जिसे दर्शकों से बढ़िया प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, फिल्म से कहीं ज्यादा लोगों को इसमें कार्तिक आर्यन के काम ने प्रभावित किया।
पेटकर ने 1972 के पैरालंपिक में 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
#2
'मैरी कॉम'
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मैरी कॉम' में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म की कहानी भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की है। इसका निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था।
मैरी कॉम के सफर को प्रियंका ने बखूबी पर्दे पर उतारा था। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म उपलब्ध है।
साल 2012 में मैरी कॉम ने लंदन में हुए ओलंपिक्स में मुक्केबाजी में महिलाओं के 51 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
#3
'मैदान'
अजय देवगन की पिछली फिल्म 'मैदान' को भले ही सिनेमाघरों में उतने दर्शक नसीब नहीं हुए, लेकिन इसकी कहानी किसी में भी जोश भर दे।
यह कहानी फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की है, जिन्होंने कैंसर से जूझते हुए देश काे एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक दिलाया था।
हालांकि, वे ओलंपिक में टीम को पदक नहीं दिला सके और 1956 के ओलंपिक में टीम चौथे स्थान पर रही थी।
यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
#4
'भाग मिल्खा भाग'
2013 में आई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' भारत के महान धावन मिल्खा सिंह की जिंदगी पर बनी है। इसमें फरहान अख्तर नजर आए थे।
मिल्खा भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में पहले स्वर्ण पदक विजेता भी थे। एशियाई खेलों में उन्होंने 4 बार स्वर्ण पदक भी जीता था। हालांकि, वे भी ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाए और 1960 के ओलंपिक खेलों में 400 मीटर दौड़ में चौथे स्थान पर रहे थे।
अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म मौजूद है।