Page Loader
क्या बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी करने जा रही हैं मौनी रॉय?

क्या बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी करने जा रही हैं मौनी रॉय?

Mar 16, 2021
08:45 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री मौनी रॉय काफी समय से सूरज नांबियार के साथ अपने खास रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब एक बार फिर गासिप गलियारों में मौनी की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों की मानें तो फैंस जल्द ही मौनी को दुल्हन के अवतार में देखेंगे। मौनी की मां ने सूरज के परिवार से मुलाकात भी की है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

रिपोर्ट

शादी करने का मन बना चुकी हैं मौनी-सूत्र

भले ही मौनी रॉय ने दुबई के बैंकर सूरज नांबियार के साथ अपना रिश्ता स्वीकार नहीं किया है, लेकिन दोनों की बढ़ती नजदीकियों से हर कोई वाकिफ है। मौनी के एक करीबी सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि मौनी ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का मन बना लिया है। वह सूरज के साथ बेहद खुश हैं और उन्होंने अपने इस रिश्ते का आधिकारिक रूप से ऐलान करने का फैसला कर लिया है।

खुलासा

कुछ ही दिन पहले सूरज के परिवार से मिली हैं मौनी की मां

रिपोर्ट के मुताबिक मौनी के परिवारवालों ने भी उनके इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। मौनी की मां ने कुछ ही दिन पहले सूरज के परिवार से मुलाकात की है। यह बातचीत मंदिरा बेदी के घर पर हुई, जो मौनी की काफी अच्छी दोस्त हैं। मौनी के भाई भी इस दौरान मौजूद थे। बातचीत कितनी आगे बढ़ी है, यह तो नहीं पता, पर इससे यह साफ हो गया है कि मौनी अपनी इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं।

जानकारी

कौन हैं सूरज?

सूरज, दुबई में रहते हैं और पेशे से बैंकर हैं। सूरज और मोनी के अफेयर की खबरें 2019 में आई थी। मौनी की दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी। फोटो में मौनी और सूरज साथ नजर आ रहे थे।

चर्चा

मोहित रैना के साथ मौनी के अफेयर ने बटोरी थीं सुर्खियां

यूं तो मौनी का नाम अभिनेता गौरव चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है, पर मोहित रैना के साथ उनका अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। 'देवों के देव महादेव' में साथ दिखने के बाद से ही टीवी स्टार मोहित और मौनी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं, लेकिन दोनों की बॉन्डिंग ने उनकी नजदीकियों को हमेशा बयां किया है। हालांकि 2018 में मोहित और मौनी की राहें जुदा हो गईं।

वर्कफ्रंट

जल्द ही रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी मौनी

मौनी टीवी की जानी-मानी अदाकरा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत धारवाहिक 'कहानी घर-घर की' से की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मौनी को एकता कपूर के धारावाहिक 'नागिन' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। शिवान्या के किरदार में उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। मौनी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखा था। जल्द ही वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी।