मौनी रॉय ने खुद को समलैंगिक बताए जाने पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अपनी यौन पहचान को लेकर फैल रही अफवाहों पर खुलकर बात की। हाल ही में एक यूट्यूब इंटरव्यू में उन्होंने उन दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया, जिनमें उन्हें समलैंगिक कहा जा रहा था। मौनी ने कहा कि अलगाव के बाद उन्होंने अपने बारे में कई तरह की बातें सुनीं, लेकिन ये सबसे अजीब अफवाह थी। बता दें कि मौनी और सूरज ने 4 साल की डेटिंग के बाद 2022 में शादी की थी। 2026 में दोनों अलग हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।
मौनी ने अपनी सहेलियों को बताया अपना सहारा
मौनी रॉय ने बताया कि मुश्किल वक्त में उनके करीबी दोस्त, खासकर उनकी महिला दोस्त, उनके लिए सबसे बड़ा सहारा रही हैं। उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा से ऐसी अच्छी सहेलियां मिली हैं, जो मेरा साथ देती हैं। वो मेरे अच्छे, बुरे और हर कठिन दौर में मेरे साथ खड़ी रही हैं। जीवन में ऐसी महिलाएं होना बहुत जरूरी है, जो आपका हौसला बढ़ाएं। मेरी गर्लफ्रेंड्स सबसे बेहतरीन हैं।" निजी मुश्किलों के बावजूद, मौनी बॉलीवुड में लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में उन्हें डेविड धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया था और वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं, जहां दिशा पाटनी के साथ उनकी दोस्ती आजकल खूब चर्चा में रहती है।