LOADING...
मौनी रॉय ने आखिरकार तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, लोगों से की खास अपील
मौनी रॉय ने अपने तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया दी

मौनी रॉय ने आखिरकार तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, लोगों से की खास अपील

May 13, 2026
02:37 pm

क्या है खबर?

मौनी रॉय इस वक्त पति सूरज नांबियार के साथ तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अभिनेत्री ने अपनी 4 साल की शादी को खत्म कर दिया है और तलाक ले लिया है। यह भी दावा किया गया कि उनके तलाक के पीछे पति की बेवफाई है, जो अभिनेत्री के रुपयों का इस्तेमाल अपने निजी फायदे के लिए कर रहे थे। हालांकि इन अटकलों पर अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है।

अपील

मौनी रॉय ने 'झूठी बातें' न फैलाने की अपील की

मौनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि वह झूठी खबरें प्रकाशित न करें और कृपया हमें स्थान और गोपनीयता दें।' उन्हाेंने पोस्ट के साथ हाथ जोड़ने वाली एक इमोजी भी साझा की। उधर इन चर्चाओं के बीच, अभिनेत्री के पति ने अपना इंस्टाग्रमा हैंडल डिलीट या आर्काइव कर दिया है। पहले उन्होंने मौनी के साथ की तस्वीरें हटाई थीं। बता दें, इस जोड़े ने साल 2022 में गोवा में शादी रचाई थी।

पोस्ट

मौनी की एक अन्य पोस्ट भी चर्चा में

तलाक की खबरों के बीच, मौनी ने एक अन्य पोस्ट में अपनी बहन रूपाली कडियान को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'मेरी बहन, चाहे कुछ भी हो जाए, खुशी और बर्बादी। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी सब कुछ। तुम्हारी भरी बातें, तुम्हारी हाजिरजवाबी, तुम्हारी अंदरूनी खूबसूरती और वो सब कुछ जो तुम्हें तुम बनाता है, मुझे बहुत पसंद है! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं!' फिलहाल मौनी के तलाक की खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement