मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में दरार? इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो
क्या है खबर?
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी कामयाबी का परचम लहराने वालीं मौनी रॉय की निजी जिंदगी में उथल-पुथल की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि शायद उनकी शादी में दरार आ चुकी है। इन चर्चाओं ने उस वक्त जोर पकड़ा जब फैंस ने देखा कि मौनी और उनके व्यवसायी पति सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इन घटनाक्रम को देखकर फैंस भी परेशान हो गए हैं।
अटकलें
इंस्टाग्राम से मिटाईं खूबसूरत यादें
मौनी और सूरज हमेशा से इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते आए हैं, लेकिन अचानक उनका यह कदम लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठा रहा है। यूजर्स ने यह भी बताया कि सूरज ने मौनी के साथ अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें डिलीट या आर्काइव कर दी हैं, जबकि मौनी के इंस्टाग्राम पर तस्वीरें अभी मौजूद हैं। फैंस को संदेह है कि यह जोड़ा अचानक ऑनलाइन दूरी को देखते हुए किसी मुश्किल दूरी से गुजर रहा है।
चुप्पी
मौनी ने अब तक नहीं दी प्रतिक्रिया
शादी में दरार की खबरों पर माैनी या सूरज की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है। बता दें, सूरज दुबई में रहने वाले एक व्यवसायी और निवेश बैंकर हैं जो बेंगलुरु के एक जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दोनों ने 27 जनवरी, 2022 में गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। यह शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाज के साथ पूरी हुई थी। मौनी हमेशा से पति सूरज के साथ छुट्टियों की तस्वीरें साझा करती रही हैं।