LOADING...
मौनी रॉय पति सूरज नांबियार से रह रहीं अलग? तलाक की खबरों पर हुआ नया खुलासा
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की खबरें जोरों पर

मौनी रॉय पति सूरज नांबियार से रह रहीं अलग? तलाक की खबरों पर हुआ नया खुलासा

May 14, 2026
10:35 am

क्या है खबर?

मौनी रॉय की शादीशुदा जिंदगी खुली किताब की तरह खबरों में छाई हुई है। जब से फैंस ने गौर किया कि उन्होंने और उनके पति सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया, तब से दोनों के तलाक की खबरें जोरों पर हैं। अब एक नया अपडेट फैंस का ध्यान खींच रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि मौनी और सूरज पिछले 6 महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तलाक नहीं लिया है।

दावा

सूरज के साथ काउंसलिंग सेशन करेंगी मौनी, पोस्ट में दावा

न्यूज 18 ने विक्की लालवानी की इंस्टाग्राम पोस्ट के हवाले से बताया कि मौनी और सूरज ने अभी तलाक की अर्जी नहीं दी है, लेकिन इसके लिए अभिनेत्री वकीलों से मिल रही हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही अपने अलग रह रहे पति के साथ काउंसलिंग सेशन भी करेंगी। पोस्ट में लिखा है, 'दुबई में रह रहे सूरज के साथ मौनी की लंबी शादी टूट चुकी है। यह जोड़ा पिछले 6 महीनों से साथ नहीं रह रहा है।'

वीडियो

तलाक की खबरों के बीच पहली बार दिखीं अभिनेत्री

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मौनी को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। यह तलाक की खबरों के बीच उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। उनके साथ उनकी एक दोस्त भी नजर आईं। जब वहां माैजूद पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करने की कोशिश की, तो मौनी नजरअंदाज करते हुए वहां से निकल गईं। इससे पहले, उन्होंने गोपनियता की मांग करते हुए मीडिया से अपील की थी कि 'झूठी बातें' न फैलाएं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement