NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2022: शाहरुख से लेकर दीपिका तक, इन कलाकारों के कैमियो ने दर्शकों को दिया सरप्राइज
    अगली खबर
    अलविदा 2022: शाहरुख से लेकर दीपिका तक, इन कलाकारों के कैमियो ने दर्शकों को दिया सरप्राइज
    इन कलाकारों के कैमियो ने दर्शकों को दिया सरप्राइज

    अलविदा 2022: शाहरुख से लेकर दीपिका तक, इन कलाकारों के कैमियो ने दर्शकों को दिया सरप्राइज

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 21, 2022
    06:53 pm

    क्या है खबर?

    फिल्में यूं तो अपने प्रमुख कलाकारों और उनकी परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। निर्माता दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह से मुख्य कलाकारों को तैयार करते हैं।

    कभी मुख्य कलाकारों का एक्शन चर्चा में रहता है तो कभी उनका ग्लैमर।

    इस साल कई ऐसी फिल्में आईं जिनमें गेस्ट अपियरेंस में नजर आए कलाकारों ने चंद मिनट में ही पूरी फिल्म की लाइमलाइट लूट ली।

    शाहरुख खान से लेकर दीपिका तक, इन कैमियो ने दर्शकों को सरप्राइज दिया।

    #1

    शाहरुख खान- रॉकेट्री: द नांबी एफेक्ट

    शाहरुख 2018 की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। उनको वापस पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेकरार थे। 'पठान' की पहली झलक भी अभी दूर थी। ऐसे में आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' में उनका कैमियो उनके प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था।

    यह फिल्म ISRO के वैज्ञानिक नांबी नारायणन की बायोपिक है जिसमें माधवन ने नांबी का किरदार निभाया है।

    फिल्म में शाहरुख नांबी का इंटरव्यू लेते हुए नजर आए थे।

    #2

    शाहरुख खान- ब्रह्मास्त्र

    'ब्रह्मास्त्र' इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है।

    जहां फिल्म कई कारणों से खूब ट्रोल हुई वहीं फिल्म में शाहरुख के कैमियो को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली।

    फिल्म के शुरुआत में ही शाहरुख का कैमियो दर्शकों के लिए सरप्राइज की तरह आता है। शाहरुख को करीब 10-15 मिनट का स्क्रीन स्पेस दिया गया है जिसमें वानरास्त्र के साथ साइंटिस्ट मोहन भार्गव के किरदार में शाहरुख ने अपने प्रशंसकों को बांध लिया।

    #3

    अक्षय कुमार- एन एक्शन हीरो

    आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    फिल्म में आयुष्मान ने एक सुपरस्टार की भूमिका निभाई है जिससे गलती से एक हत्या हो जाती है।

    जब खुद को बचाने के लिए उनका किरदार देश छोड़कर भागता है तो उसे सफर के दौरान अक्षय कुमार मिलते हैं और वह उनसे मदद मांगता है।

    इस फिल्म में अक्षय का स्क्रीन पर आना दर्शकों को हैरान कर देता है।

    #4

    रणबीर कपूर- गोविंदा नाम मेरा

    यह फिल्म लंबे समय से अटकी हुई थी। आखिरकार फिल्म 16 दिसंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

    फिल्म में विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं।

    मुख्य कालाकरों से ज्यादा फिल्म में रणबीर कपूर के कैमियो की रही। फिल्म में रणबीर की उपस्थिति दर्शकों को सरप्राइज के तौर पर मिली।

    फिल्म में रणबीर के महज दो मिनट के किरदार ने महफिल लूट ली। उनका डांस सीक्वेंस मजेदार रहा।

    #5

    दीपिका पादुकोण- सर्कस

    रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' क्रिसमस के मौके पर रिलीज होनी है। फिल्म की लंबे समय से चर्चा थी।

    'सर्कस' का ट्रेलर रिलीज हुआ तो उसके अंत में निर्माताओं ने दर्शकों के लिए सरप्राइज छुपाकर रखा था। ट्रेलर में लोग दीपिका पादुकोण को देखकर हैरान रह गए।

    रणवीर-दीपिका के प्रशंसक काफी समय से उनको साथ देखने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में निर्देशक रोहित शेट्टी का यह सरप्राइज उन्हें खूब पसंद आया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    अक्षय कुमार
    रणबीर कपूर
    दीपिका पादुकोण

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित पाए गए, LSG के खिलाफ मैच से हुए बाहर ट्रेविस हेड
    IPL 2025: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    समद्र के अंदर तैनात होंगे स्वदेशी रक्षक, अडाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी से की साझेदारी   गौतम अडाणी
    RR बनाम PBKS: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    शाहरुख खान

    शाहरुख की 'डंकी' सऊदी अरब में शूट होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी सऊदी अरब
    शाहरुख-दीपिका की फिल्म 'ओम शांति ओम' फिर से हुई 20 शहरों में रिलीज दीपिका पादुकोण
    सुहाना के साथ दिखने वाली आलिया छिब्बा कौन हैं? जानिए क्या है खान परिवार से रिश्ता सुहाना खान
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों से अर्जुन रामपाल ने जीता दर्शकों का दिल अर्जुन रामपाल

    अक्षय कुमार

    'हाउसफुल 5' में दिखेंगे अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम समेत ये बड़े अभिनेता रितेश देशमुख
    'राम सेतु' का ट्रेलर रिलीज, हजारों साल पुराना इतिहास ढूंढते दिखे अक्षय कुमार फिल्म का ट्रेलर
    क्या अक्षय कुमार के पास है 260 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट? अभिनेता ने बताई सच्चाई सेलिब्रिटी गॉसिप
    'राम सेतु' की लीक रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने 23 वेबसाइट पर लगाई रोक दिल्ली हाई कोर्ट

    रणबीर कपूर

    दिल्ली के बाद अब मुंबई में 24 घंटे चलेंगे 'ब्रह्मास्त्र' के शो, खूब हो रही बुकिंग आलिया भट्ट
    'ब्रह्मास्त्र' की बंपर कमाई जारी, फिल्म ने दुनियाभर में कमाए 160 करोड़ रुपये आलिया भट्ट
    'ब्रह्मास्त्र' में हैं 4500 VFX शॉट्स, 'अवेंजर्स: एंंडगेम' के मुकाबले करीब दुगना है विजुअल इफेक्ट बॉलीवुड समाचार
    दुनियाभर में 'ब्रह्मास्त्र' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया आलिया भट्ट

    दीपिका पादुकोण

    पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे रणवीर-दीपिका? अभिनेता ने दिया इशारा सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बन सकता है सीक्वल शाहरुख खान
    शाहरुख खान से अनुष्का शर्मा तक, मानसिक स्वास्थ्य पर किसका क्या कहना है? करण जौहर
    दीपिका और आलिया से तुलना पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025