NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2022: इस साल विवादों में घिरी रहीं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में
    मनोरंजन

    अलविदा 2022: इस साल विवादों में घिरी रहीं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में

    अलविदा 2022: इस साल विवादों में घिरी रहीं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 05, 2022, 06:33 am 1 मिनट में पढ़ें
    अलविदा 2022: इस साल विवादों में घिरी रहीं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में
    साल 2022 की विवादित फिल्में

    साल 2022 खत्म होने में अब कुछ हफ्ते ही बाकी हैं। ऐसे में हर कोई इस साल के सफर पर नजर डाल रहा है। धीमे-धीमे 2022 कोरोना से राहत का साल साबित हुआ। बाजार खुलने लगे और उद्दोघ पहले की तरह चलने लगे। फिल्म जगत ने भी कोरोना के बाद राहत का दौर देखा और फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने लगीं। इनमें से कई फिल्मों पर विवादों का भी साया रहा। नजर डालते हैं इस साल की विवादित फिल्मों पर।

    द कश्मीर फाइल्स

    'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज हुई थी। विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म कश्मीरी पंडितों की हत्या पर आधारित थी। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए और फिल्म को लेकर राजनीति गरमा गई। यह फिल्म आज भी विवादों में है। फिल्म को लेकर इजरायली फिल्ममेकर नदव लैपिड का बयान सुर्खियों में है। नदव ने IFFI में बयान दिया था कि यह एक प्रोपोगैंडा फिल्म है।

    सम्राट पृथ्वीराज

    अक्षय कुमार की यह फिल्म 3 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म अलग-अलग वजह से आलोचना का शिकार हुई। अक्षय के ऑपोजिट मानुषी छिल्लर की कास्टिंग पर लोगों ने फिल्म की आलोचना की। करणी सेना ने फिल्म पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। रिलीज से पहले फिल्म को करणी सेना को दिखाया गया था और उनके सुझाव पर फिल्म का नाम 'पृथ्वीराज' से बदलकर 'सम्राट पृथ्वीराज' किया गया। फिल्म में पृथ्वीराज की जाति को लेकर भी विवाद छिड़ा था।

    लाल सिंह चड्ढा

    'लाल सिंह चड्ढा' साल की सबसे विवादित फिल्मों में से एक रही। दिलचस्प यह है कि फिल्म अपने कंटेंट से ज्यादा अभिनेता आमिर खान की वजह से आलोचना का शिकार हुई। फिल्म की रिलीज से पहले लोगों ने आमिर और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव के पुराने बयान निकालकर खूब शेयर किए जिनमें वे देश छोड़ने की बात कह रहे थे। फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों ने इसपर सेना के अपमान का आरोप लगाया।

    थैंक गॉड

    यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज की गई थी। फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह नजर आए थे। फिल्म में अजय के किरदार को लेकर काफी बवाल हुआ। फिल्म में अजय मॉडर्न चित्रगुप्त के किरदार में थे। फिल्म पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। कई जगह निर्माताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया। आखिर में फिल्म में इस किरदार का नाम बदलकर 'CG' कर दिया गया।

    आदिपुरुष

    ओम राउत की यह फिल्म यूं तो अगले साल रिलीज होनी है लेकिन इस साल ही फिल्म पर अच्छा-खासा विवाद हो चुका है। यह फिल्म रामायण पर आधारित है। फिल्म का टीजर आते ही इसके किरदारों के लुक को लेकर विवाद छिड़ गया। आम लोगों से लेकर राजनेताओं तक ने इसपर आपत्ति जताई। अब निर्माताओं ने इसमें जरूरी बदलाव करने का फैसला लिया है और इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    लाल सिंह चड्ढा
    आदिपुरुष फिल्म
    द कश्मीर फाइल्स

    ताज़ा खबरें

    रोहित शर्मा ही रहेंगे टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान- रिपोर्ट BCCI
    'अवतार 2' ने छुआ 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा, क्या तोड़ पाएगी 'एवेंजर्स एंडगेम' का रिकॉर्ड? जेम्स कैमरून
    क्या है सम्मेद शिखर विवाद, जिसे लेकर देशभर में जैन समुदाय कर रहा है प्रदर्शन? झारखंड
    रोनाल्डो के नए क्लब अल-नासर का UAE में है बड़ा जलवा, जानिए उससे जुड़ी जरूरी बातें क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख-नयनतारा से रणबीर-श्रद्धा तक, 2023 में पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां शाहरुख खान
    NTR 30: अगले साल रिलीज होगी जूनियर NTR की फिल्म, सामंथा की होगी मुख्य भूमिका! जूनियर NTR
    जन्मदिन विशेष: कभी विद्या बालन को 'मनहूस' समझते थे लोग, संघर्ष कर ऐसे मिटाया ठप्पा विद्या बालन
    'एनिमल' से जारी हुआ रणबीर कपूर का लुक, जानें फिल्म की दिलचस्प बातें रणबीर कपूर

    लाल सिंह चड्ढा

    जूनियर NTR के साथ इस फिल्म में नजर आ सकते हैं आमिर खान जूनियर NTR
    'सर्कस' से दर्शक हुए निराश, इस साल त्यौहारों पर आईं अन्य फिल्मों का कैसा था प्रदर्शन? सर्कस फिल्म
    क्रिसमस और नए साल पर मनोरंजन का फुल डोज, टीवी पर इन फिल्मों का होगा प्रीमियर रक्षाबंधन
    आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' क्रिसमस पर टीवी पर होगी प्रसारित आमिर खान

    आदिपुरुष फिल्म

    'आदिपुरुष' के VFX पर बोलीं कृति सैनन- इसको बेहतर बनाने में ओम राउत नहीं छोड़ेंगे कसर कृति सैनन
    'आदिपुरुष' में बदलेगा सैफ का रावण वाला लुक, बवाल के बाद हटाई जाएगी दाढ़ी सैफ अली खान
    क्या 'आदिपुरुष' के VFX को सुधारने में 100 करोड़ रुपये खर्च करेंगे मेकर्स? प्रभास
    'आदिपुरुष' की रिलीज टली, अब अगले साल 16 जून को आएगी फिल्म प्रभास

    द कश्मीर फाइल्स

    विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे नाना पाटेकर विवेक अग्निहोत्री
    अनुपम खेर के लिए कामयाबी भरा साल रहा 2022, बोले- मेरा मुकाबला खुद से है अनुपम खेर
    स्विट्जरलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी 'द कश्मीर फाइल्स' बॉलीवुड समाचार
    विवेक अग्निहोत्री ने कोर्ट से मांगी माफी तो कांग्रेस नेता ने कसा तंज, कही ये बातें विवेक अग्निहोत्री

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023