NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'OMG 2' से लेकर 'गदर 2', जल्द रिलीज होने वाले हैं ये बड़े सीक्वल
    अगली खबर
    'OMG 2' से लेकर 'गदर 2', जल्द रिलीज होने वाले हैं ये बड़े सीक्वल
    इन बॉलीवुड सीक्वल का प्रशंसकों को है इंतजार

    'OMG 2' से लेकर 'गदर 2', जल्द रिलीज होने वाले हैं ये बड़े सीक्वल

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 11, 2023
    10:55 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जिनका अपना प्रशंसक वर्ग है। ऐसे में वे इन फिल्मों के सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। बॉलीवुड अब तक कई सफल फ्रैंचाइजी का निर्माण कर चुका है।

    आने वाले समय में बॉलीवुड की कई फिल्मों के सीक्वल पर्दे पर आने वाले हैं, जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

    आइए, नजर डालते हैं बड़े पर्दे पर आने वाले बहुप्रतीक्षित सीक्वल का।

    #1

    OMG 2

    2012 में रिलीज हुई 'ओह माय गॉड'(OMG) को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके सीक्वल की लंबे समय से चर्चा चल रही थी।

    हाल ही में 'OMG 2' की रिलीज की तारीख का ऐलान हुआ है। यह 11 अगस्त को रिलीज होगी।

    फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने परेश की जगह ली है। उनके अलावा इसमें अरुण गोविल और यामी गैतम भी नजर आएंगे।

    #2

    गदर 2

    2001 की लोकप्रिय फिल्म 'गदर' इन दिनों चर्चा में है। इसके सीक्वल से पहले इस ऐतिहासिक फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

    जहां 'गदर' भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी थी, वहीं 'गदर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगी। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।

    'गदर 2' में एक बार फिर से तारा सिंह और सकीना का रोमांस देखने को मिलेगा। यह फिल्म भी 11 अगस्त को पर्दे पर आएगी।

    #3

    ड्रीम गर्ल 2

    आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' 2019 में आई थी। 'ड्रीम गर्ल' को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    'ड्रीम गर्ल 2' 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

    फिल्म में अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, परेश रावल, सीमा पहवा, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव और असरानी भी नजर आएंगे।

    #4

    फुकरे 3

    'फुकरे' बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। फिल्म का पहला भाग 2013 में रिलीज हुआ था, दूसरा भाग 'फुकरे रिटर्न्स' 2017 में आया। अब तीसरा भाग भी दर्शकों का मनोरंजन के लिए तैयार है।

    फिल्म में ऋचा के अलावा पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

    यह एक बेहतरीन कॉमेडी फ्रैंचाइज है, जिसमें ऋचा के किरदार 'भोली पंजाबन' को खूब पसंद किया गया है।

    #5

    टाइगर 3

    सलमान खान के प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

    फिल्म में एक बार फिर से सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस बार फिल्म की स्टारकास्ट में इमरान हाशमी की भी एंट्री हुई है। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो चर्चा में है।

    यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    गदर 2 फिल्म
    ड्रीम गर्ल 2
    टाइगर 3

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश तुर्की की मदद से बनाएगा हथियार, भारत के लिए क्या है चिंता की बात? तुर्की
    इन कारणों से फट सकती है इंवर्टर की बैटरी, भूलकर भी न करें ये गलतियां  बैटरी टेक्नोलॉजी
    कर्नाटक सरकार ने तंबाकू खरीदने की कानूनी उम्र बढ़ाई, हुक्का बार पर लगाया प्रतिबंध कर्नाटक
    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    बॉलीवुड समाचार

    शेखर कपूर बनाएंगे 'मासूम' का सीक्वल, खुद की पुष्टि  शेखर कपूर
    'जॉली LLB 3' में आमने-सामने होंगे अरशद वारसी और अक्षय कुमार, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग अरशद वारसी
    शाहिद कपूर ने बताया ऐश्वर्या राय संग बैकग्राउंड डांस का किस्सा, हो गई थी दुर्घटना शाहिद कपूर
    'गदर 2': गुरुद्वारे में रोमांटिक दृश्य फिल्माने पर विवाद, गुरुद्वारा प्रबंधन ने की कार्रवाई की मांग गदर फिल्म

    गदर 2 फिल्म

    'गदर' के सीक्वल में फिर दिखेगा तारा और सकीना का जलवा, आगे बढ़ेगी कहानी बॉलीवुड समाचार
    'गदर: एक प्रेम कथा' के सीक्वल में साथ दिख सकते हैं सनी देओल और अमीषा पटेल मुंबई
    'गदर' के 20 साल पूरे, निर्देशक ने दिए फिल्म का सीक्वल बनाने के संकेत मनोरंजन
    'गदर 2' में फिर पाकिस्तान जाएंगे सनी देओल, इस बार बेटे के लिए करेंगे सरहद पार मुंबई

    ड्रीम गर्ल 2

    क्या आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी तेजस्वी प्रकाश? बॉलीवुड समाचार
    क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना के साथ दिखेंगी सारा अली खान? बॉलीवुड समाचार
    क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के साथ पर्दे पर दिखेंगी अनन्या पांडे? बॉलीवुड समाचार
    'ड्रीम गर्ल 2' की हुई घोषणा, आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी अनन्या पांडे बॉलीवुड समाचार

    टाइगर 3

    'टाइगर 3' की शूटिंग के दौरान कोरोना से संक्रमित हुए थे अभिनेता इमरान हाशमी बॉलीवुड समाचार
    'टाइगर जिंदा है' और 'टाइगर 3' का निर्देशन कबीर खान ने क्यों नहीं किया? बॉलीवुड समाचार
    क्या अगले साल के लिए टल गई फिल्म 'सैम बहादुर और 'टाइगर 3' की शूटिंग? बॉलीवुड समाचार
    सलमान ने 'अंतिम' के प्रमोशन के लिए 'टाइगर 3' की शूटिंग से लिया ब्रेक बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025