NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: मोहित सूरी ने दीं एक से बढ़कर एक ये रोमांटिक फिल्में, जानिए कहां देखें
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: मोहित सूरी ने दीं एक से बढ़कर एक ये रोमांटिक फिल्में, जानिए कहां देखें
    माेहित सूरी के निर्देशन में बनीं शानदार फिल्में

    जन्मदिन विशेष: मोहित सूरी ने दीं एक से बढ़कर एक ये रोमांटिक फिल्में, जानिए कहां देखें

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 11, 2023
    07:20 am

    क्या है खबर?

    मोहित सूरी की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में होती हैं। 'कलयुग' और 'आवारपन' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके सूरी ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दीं।

    'आशिकी 2' हो या 'हाफ गर्लफ्रेंड', उनकी ज्यादातर रोमांटिक फिल्में दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरीं। आज यानी 11 अप्रैल को मोहित अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    इस मौके पर आइए उनकी चुनिंदा रोमांटिक फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं, जिन्होंने दर्शकों को उनका मुरीद बना दिया।

    #1

    'जहर: ए लव स्टोरी'

    अगर आप सूरी के प्रशंसकों में शुमार हैं तो आपने बेशक उनकी फिल्म 'जहर' देखी होगी और अगर नहीं देखी है तो अमेजन प्राइम वीडियो पर आप इसे देख सकते हैं।

    2005 में सूरी ने इसके जरिए अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी और पहली ही फिल्म से उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी।

    यह सूरी की पत्नी और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी की दूसरी फिल्म थी। फिल्म का गाना 'अगर तुम मिल जाओ' आज भी लोग गुनगुनाते दिखते हैं।

    #2

    'वो लम्हे'

    2006 में सूरी ने फिल्म 'वो लम्हे' का निर्देशन किया था। उनकी इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं किया, लेकिन इसने कंगना रनौत और शाइना आहूजा के करियर की दिशा और दशा दोनों बदल दी।

    कंगना ने इसमें सिजोफ्रेनिया से पीड़ित एक लड़की का किरदार निभाया था। इस चुनौतीपूर्ण किरदार को उन्होंने इतनी शिद्दत से निभाया कि इसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार दिला डाला।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #3

    'आशिकी 2'

    सूरी के निर्देशन में बनी 'आशिकी 2', 2013 में आई थी। इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म आदित्य के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी, वहीं श्रद्धा के करियर ने भी इस फिल्म के बाद रफ्तार पकड़ी थी।

    18 करोड़ रुपये के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

    यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #4

    'एक विलेन'

    इस फिल्म में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। यह 2014 में दर्शकों के बीच आई थी। सूरी ने अपने शानदार निर्देशन से इस फिल्म की कहानी बखूबी खींची।

    इसमें रहस्य, रोमांच, राेमांस और खून-खराबे का भरपूर समागम है। 'तेरी गलियां' से लेकर फिल्म के सभी गाने लोकप्रिय हुए थे।

    39 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 170 करोड़ रुपये कमाए थे।

    यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #5

    'हाफ गर्लफ्रेंड'

    अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत में कुछ हिट फिल्में दी थीं। 'हाफ गर्लफ्रेंड' उन्हीं में से एक है। इसमें श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी बनी थी। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

    यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म चेतन भगत के इसी नाम से आए उपन्यास पर आधारित थी। सूरी 2017 में आई इस फिल्म के सह-निर्माता भी थे।

    अगर आपने यह फिल्म अब तक नहीं देखी है तो आप इसे ZEE5 पर देख सकते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मोहित, महेश भट्ट के रिश्तेदार हैं। उनकी मां भट्ट की छोटी बहन थीं, लेकिन उनका निधन बहुत कम उम्र में हो गया था। मोहित शुरू से ही अपने पिता के ज्यादा करीब नहीं थे, इसलिए 16 की उम्र में ही वह काम करने लगे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    एक्स में आ रही समस्याओं पर ध्यान देंगे एलन मस्क, जानिए क्या कहा  सोशल मीडिया
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' ने लगाई छलांग, 'केसरी वीर' की 2 दिन में हालत खराब राजकुमार राव
    कई राज्यों में बारिश-अंधड़ से बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में सड़कें बनी नदियां  मानसून
    पंजाब-गुजरात समेत 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर 19 जून को उपचुनाव, कब आएंगे परिणाम? गुजरात

    बॉलीवुड समाचार

    आदित्य रॉय कपूर की 'गुमराह' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध मृणाल ठाकुर
    सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल SUV, जानिए 'भाईजान' की गाड़ियों का कलेक्शन सलमान खान
    अभिनेता पारस छाबड़ा ने वृंदावन में खरीदा नया घर, देखिए तस्वीरें  टीवी जगत की खबरें
    रवीना टंडन को पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर बेटी ने जाहिर की खुशी, कही ये बात  रवीना टंडन

    जन्मदिन विशेष

    रोहित शेट्टी ने जन्मदिन पर जुहू में किया नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन, देखिए तस्वीरें रोहित शेट्टी
    जन्मदिन विशेष: आमिर खान एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों रुपये, जानिए कुल संपत्ति आमिर खान
    जन्मदिन विशेष: आलिया भट्ट अब इन फिल्मों में बिखेरेंगी अपनी अदाकारी का जलवा आलिया भट्ट
    जन्मदिन विशेष: अभय देओल के 5 यादगार किरदार, जिनमें दिखे उनके अभिनय के अलग-अलग रंग  अभय देओल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025