NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर घर बसाने को तैयार, अभिनेत्री बोलीं- दूसरी शादी से परहेज नहीं
    अगली खबर
    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर घर बसाने को तैयार, अभिनेत्री बोलीं- दूसरी शादी से परहेज नहीं
    मलाइका अरोड़ा का शादी से भरोसा नहीं उठा, फिर घर बसाने को तैयार

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर घर बसाने को तैयार, अभिनेत्री बोलीं- दूसरी शादी से परहेज नहीं

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 05, 2023
    05:11 pm

    क्या है खबर?

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले दोनों ने अपना रिश्ता छिपाया और फिर कुछ समय बाद मीडिया के साथ लुका छिपी बंद कर अपना रिश्ता सार्वजनिक किया।

    दोनों अक्सर एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाल घूमते-फिरते दिखते हैं। अब मलाइका और अर्जुन ने शादी करने का मन बना लिया है। मलाइका ने हाल ही में बताया कि वह दूसरी बार सात फेरे लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    दिल की बात

    "हमारे बीच उम्र का कोई मुद्दा नहीं"

    मलाइका ने ब्राइड्स को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, "मुझे अर्जुन के साथ अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ाने में बहुत खुशी होगी क्योंकि हम दोनों ही इसके लिए तैयार हैं।"

    अर्जुन की तारीफ में मलाइका बोलीं, "वह अपनी उम्र के हिसाब से बहुत समझदार है। अर्जुन बहुत देखभाल करने वाला है। वह एक मजबूत और खुले विचारों वाला इंसान है।"

    उम्र के फासले पर मलाइका बोलीं, "हमारे बीच उम्र का मुद्दा कभी नहीं रहा।"

    तैयारी

    सरप्राइज देने की तैयारी में हैं मलाइका

    मलाइका ने दूसरी शादी के सवाल पर जवाब दिया, "बिल्कुल मैंने इस बारे में सोचा है। लोगों को लगता है कि मेरा शादी से भरोसा उठ चुका है या मैं अब दूसरी शादी नहीं करना चाहती, लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है।"

    उन्होंने कहा, "हालांकि, अभी यह नहीं बता सकती कि मैं शादी कब करूंगी। दरअसल, मैं कुछ चीजें सरप्राइज रखना पसंद करती हूं क्योंकि सब कुछ बता देने से मजा खराब हो जाता है। मैं योजनाएं नहीं बनाती।"

    मूलमंत्र

    रिश्ते का कोई शॉर्टकट नहीं होता- मलाइका

    मलाइका ने कहा, "जब मैं छोटी थी, किसी ने मुझसे कहा था कि रिश्ता एक पौधे की तरह होता है। आप बीज बोते हैं और आपको इसे विकसित करने के लिए पानी देना पड़ता है। रिश्ता अलग नहीं है। इसमें आप शॉर्टकट का सहारा नहीं ले सकते। एक-दूसरे को समझना, उसकी सराहना करना जरूरी है और हम अक्सर ऐसा करना भूल जाते हैं।"

    मलाइका ने पहली शादी अरबाज खान से की थी। हालांकि, 2017 में उनका तलाक हो गया था।

    बेफिक्र

    ट्रोलिंग से नहीं पड़ता फर्क

    मलाइका तलाकशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है। वह 49 साल की हैं, वहीं अर्जुन 37 के हैं। वह खुद से कई साल छोटे अभिनेता को डेट कर रही हैं और इन सब कारणों से उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है।

    अर्जुन भी अक्सर आलोचनाओं का शिकार होते हैं।

    खैर, दोनों ही बॉलीवुड सितारे ट्रोलिंग की परवाह नहीं करते। वे बिंदास हैं और इस वजह से अर्जुन-मलाइका कई लोगों के दिलों पर राज भी करते हैं।

    जानकारी

    काफी समय से साथ हैं अर्जुन-मलाइका

    मलाइका-अर्जुन पिछले काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में गुरु रंधावा के साथ आए मलाइका के गाने 'तेरा की ख्याल' पर अर्जुन ने जमकर प्यार लुटाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मलाइका अरोड़ा
    अर्जुन कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 1,200 अंक ऊपर  शेयर बाजार समाचार
    दिल्ली-NCR में Vi की 5G सेवा शुरू, जानिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान दिल्ली
    बेंगलुरू कॉन्सर्ट विवाद में गायक सोनू निगम को राहत, जानिए क्या है पूरा मामला सोनू निगम
    IPL फिर हो रहा शुरू, जियो के इन प्लांस के साथ जियोहॉटस्टार पर मुफ्त में देखें IPL 2025

    मलाइका अरोड़ा

    मलाइका की बर्थडे पार्टी में जमकर नाचे अर्जुन, दोनों का साथ में डांस करते वीडियो वायरल करण जौहर
    मलाइका अरोड़ा ने खुद बताया, कैसी होगी उनकी ड्रीम वेडिंग बॉलीवुड समाचार
    क्या अर्जुन और मलाइका के कारण सलमान खान ने छोड़ दी 'नो एंट्री 2'? बॉलीवुड समाचार
    इस उम्र में भी कैसे इतना फिट रहती हैं मलाइका? जानें उनका वर्कआउट और डाईट प्लान बॉलीवुड समाचार

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन की फिल्म 'लेडी किलर' में हुई भूमि पेडनेकर की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हो गया ब्रेकअप? बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कूपर की बाइक लिस्ट में शामिल हुई डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 प्रो, जानें खासियत डुकाटी
    ठंडे बस्ते में गया फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' का हिंदी रीमेक, निर्देशक ने लगाई मुहर बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    आदित्य नारायण ने तीसरी बार दी कोरोना को मात, ये सितारे भी हो चुके हैं संक्रमित आदित्य नारायण
    प्रियंका चोपड़ा से एआर रहमान तक, बॉलीवुड में गुटबाजी का आरोप लगा चुके हैं ये सितारे प्रियंका चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: विक्रांत मैसी की इन आगामी फिल्मों का दर्शकों को है इंतजार जन्मदिन विशेष
    #NewsBytesExplainer: बायोपिक बनाने के लिए किस-किस से लेनी होती है मंजूरी, जानिए सबकुछ #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025