अक्षय-सैफ की 'हैवान' में मोहनलाल की हुई धांसू एंट्री, कैमियो से मचाएंगे तहलका
मलयालम के बड़े अभिनेता मोहनलाल, प्रियदर्शन की नई फिल्म 'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ एक अभिनेता कैमियो करते दिखेंगे।
निर्देशक ने बताया कि मोहनलाल को यह ऑफर सुनकर थोड़ी हैरानी हुई थी। उन्होंने मजाक में कहा, 'मैं तो ऑरिजिनल फिल्म का हीरो था। अब आप मुझसे यहां क्या करवा रहे हैं?'
लेकिन, भूमिका के बारे में जानने के बाद वो खुशी-खुशी इसके लिए राजी हो गए।
प्रियदर्शन और मोहनलाल का लंबा साथ जारी रहेगा
प्रियदर्शन और मोहनलाल का रिश्ता बहुत पुराना है। मोहनलाल ने उनकी लगभग आधी फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनकी पहली फिल्म और आने वाली 100वीं फिल्म भी शामिल है।
वे जल्द ही कर्नाटिक संगीत पर आधारित एक नए प्रोजेक्ट के लिए भी साथ काम करने वाले हैं। 'हैवान' एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार भी हैं।
यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।