मोहनलाल की 'दृश्यम 3' के रिलीज होते ही आई बड़ी खुशखबरी, झूम उठेंगे फैंस
क्या है खबर?
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघराें में रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया के जरिए फिल्म काे पहले से काफी प्यार मिल रहा था। अब दर्शक इसे "मास्टरपीस" कहते हुए अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। इस बीच, फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर आई है जो बेशक लोगों को उत्साहित कर देगी। दरअसल, 'दृश्यम 3' एक निर्णायक मोड़ पर खत्म हुई है, जिससे चौथी कड़ी का संकेत मिलता है।
वादा
चौथी कड़ी के साथ लौटने का वादा करती है फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ऐसे निर्णायक मोड़ पर खत्म होती है, जिसके जरिए निर्माताओं ने चौथी कड़ी की नींव रखी है। कहानी देखकर घटनाक्रम का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगली किस्त, यानी 'दृश्यम 4' और ज्यादा रोमांचक और रहस्यमयी कहानी के साथ दर्शकों के बीच लौटेगी। जाहिर है कि व्यापक रूप से यह खबर फैली थी कि 'दृश्यम 3' इस फ्रैंचाइजी की आखिरी कड़ी होगी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
फिल्म
2013 में आई थी 'दृश्यम' की पहली किस्त
मोहनलाल अभिनीत फिल्म 'दृश्यम' की पहली किस्त साल 2013 में आई थी। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा का चेहरा बदलकर रख देगी। यह इतनी सफल हुई कि हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में इसका रीमेक बनाया गया। दूसरी किस्त 2021 में रिलीज हुई थी और यह भी बेहद सफर रही। फिल्म में मोहनलाल के अलावा, मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल और आशा शरथ अहम किरदारों में शामिल हैं।