'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, रिलीज से पहले ही फिल्म ने बटोरे 24 करोड़ रुपये
मनोरंजन
हिट मलयालम थ्रिलर सीरीज की तीसरी कड़ी 'दृश्यम 3' रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में आने वाली है पर इसने अपनी वर्ल्डवाइड प्री सेल्स से पहले ही 24 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इन 24 करोड़ में से लगभग 10.5 करोड़ रुपये अकेले भारत से आए हैं। मोहनलाल को जार्जकुट्टी के किरदार में दोबारा देखने के लिए दर्शक कितने उत्सुक हैं, ये आंकड़े साफ-साफ बता रहे हैं।
27-30 करोड़ तक पहुंच सकती है 'दृश्यम 3' की बुकिंग
जानकारों का अनुमान है कि रिलीज के दिन तक फिल्म की एडवांस बुकिंग 27 से 30 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकती है। पहले दिन की कमाई 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह मलयालम सिनेमा की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनेगी, जो सिर्फ 'एल2: एम्पुरान' से ही पीछे रहेगी।