जानिए कब और कहां देख सकते हैं 'मोबलैंड सीजन 2'?
'मोबलैंड' 18 सितंबर, 2026 से पैरामाउंट प्लस पर वापसी करने जा रही है। यह लंदन की एक दमदार क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पिछली बार खत्म हुई थी।
हैरी डी सूजा (टॉम हार्डी) ने माफिया बॉस रिच स्टीवेन्सन को ढेर करने के बाद हुए चाकू के हमले से अपनी जान बचाई थी।
अब इस बार और ज्यादा पारिवारिक झगड़े और सत्ता की लड़ाई देखने को मिलेगी, क्योंकि हैरिगन और स्टीवेन्सन परिवारों के बीच टकराव बहुत बढ़ने वाला है।
'मोबलैंड' में हैरिगन परिवार का सत्ता संघर्ष गहराएगा
सीजन 2 में हैरिगन परिवार अपने साम्राज्य को बचाने की लड़ाई में और गहराई तक जाएगा। इस दौरान हिंसा हर तरफ फैलेगी और लोगों की वफादारी की कड़ी परीक्षा होगी।
केविन हैरिगन (पैडी कंसिडाइन) अब परिवार के मुखिया के तौर पर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, हेलन मिरेन और पियर्स ब्रॉसनन द्वारा निभाए गए मेव और कॉनराड के किरदार जेल से बाहर आकर हालात में बड़ा बदलाव लाएंगे।
जोआना फ्रोगट, लारा पुलवर और मंदीप ढिल्लों जैसे पुराने कलाकार भी वापसी कर रहे हैं। इसके साथ ही, जॉनी फ्लाईन और ओफीलिया लोविबॉन्ड जैसे नए कलाकार भी इस हंगामेदार कहानी का हिस्सा बनेंगे।
यह सीजन कुल 10 एपिसोड का होगा, जो 20 नवंबर को समाप्त होगा।