NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मिथुन चक्रवर्ती सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती, चल रहा इलाज 
    अगली खबर
    मिथुन चक्रवर्ती सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती, चल रहा इलाज 
    मिथुन चक्रवर्ती हुए अस्पताल में भर्ती

    मिथुन चक्रवर्ती सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती, चल रहा इलाज 

    लेखन मेघा
    Feb 10, 2024
    11:33 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिसने उनके प्रशंसकों को परेशान कर दिया है।

    दरअसल, आज यानी 10 फरवरी की सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद अभिनेता को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया है कि वह असहज महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

    विस्तार

    अभी चल रहा अभिनेता का इलाज

    अभिनेता की सेहत से जुड़ी अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनका इलाज चल रहा है।

    हाल ही में अभिनेता को प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया था।

    अभिनेता ने कहा था, "मुझे यह पुरस्कार पाकर गर्व महसूस हो रहा है और खुशी भी है। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह बिल्कुल अलग और बहुत अच्छा अहसास है।"

    भर्ती

    2022 में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे अभिनेता

    इससे पहले 2022 में दिग्गज अभिनेता की एक तस्वीर अस्पताल से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसने प्रशंसक को परेशान कर दिया था।

    अभिनेता की सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ी थीं, लेकिन बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने उनके स्वास्थ्य की सही जानकारी सभी को दी थी।

    दरअसल, मिमोह ने बताया था कि अभिनेता को किडनी में पथरी की समस्या थी, जिसके चलते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।े

    परिवार

    पिछले साल हुआ था अभिनेता की मां का निधन

    मिथुन ने बीते साल अपनी मां शांतिरानी चक्रवर्ती को खो दिया था। अभिनेता के बेटे नमाशी ने बताया था कि वह काफी समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं।

    इससे पहले अप्रैल, 2020 में अभिनेता के पिता बसंतोकुमार चक्रवर्ती का किडनी फेल होने के कारण 95 साल की उम्र में निधन हुआ था।

    मालूम हो कि अभिनेता ने 1979 में हेलेना ल्यूक से शादी रचाई, जो कुछ समय ही चली। इसके बाद उन्होंने योगिता बाली संग घर बसाया।

    फिल्मी सफर

    1976 में रखा था मिथुन दा ने हिंदी सिनेमा में कदम

    मिथुन ने 1976 में मृणाल सेन की फिल्म 'मृगया' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    इसके बाद अभिनेता 'डिस्को डांसर', 'अग्निपथ', 'तहादेर कथा', 'स्वामी विवेकानंद' और 'ओह मॉय गॉड' जैसे कई शानदार फिल्मों में काम किया।

    अभिनेता आखिरी बार बंगाली फिल्म 'काबुलीवाला' में नजर आए थे, जो दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुमन घोष ने किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिथुन चक्रवर्ती
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    मिथुन चक्रवर्ती

    इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने की हैं दो या दो से ज्यादा शादियां सैफ अली खान
    जानवरों से प्यार है तो आपको ये बॉलीवुड फिल्में जरूर देखनी चाहिए अक्षय कुमार
    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इन भारतीय फिल्मों का नाम अक्षय कुमार
    मंसूरी पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद हालत में हुआ सुधार! बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अहान पांडे रोमांटिक फिल्म से अभिनय की दुनिया में रखेंगे कदम, जानें कौन करेगा निर्देशन आदित्य चोपड़ा
    सुशांत की बात करके सहानुभूति नहीं लेना चाहती थीं अंकिता लोखंडे, कही ये बात सुशांत सिंह राजपूत
    भूमि पेडनेकर को 'भक्षक' जैसी फिल्में करके मिलता है सुकून, बोलीं- बदल गई पसंद  भूमि पेडनेकर
    महेश भट्ट बोले- जगजीत सिंह ने अपने बेटे का शव पाने के लिए दी थी रिश्वत  महेश भट्ट

    मनोरंजन

    सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ऋचा-अली की 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का जलवा, जीते 2 पुरस्कार ऋचा चड्ढा
    भूमि पेडनेकर 'रॉयल्स' के साथ रखेंगी OTT की दुनिया में कदम, ईशान खट्टर भी देंगे साथ भूमि पेडनेकर
    फिल्मफेयर पुरस्कार: 'सैम बहादुर' का तकनीकी श्रेणी में दबदबा, 'जवान' ने जीता सर्वश्रेष्ठ एक्शन का पुरस्कार फिल्मफेयर अवॉर्ड
    'बिग बॉस 17': इन प्रतियोगियों की हरकत देख भड़के सलमान खान और करण जौहर, लगाई फटकार बिग बॉस 17
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025