Loading...
मिथुन चक्रवर्ती के फैन हैं? तो OTT पर जरूर देखें उनकी ये शानदार फिल्में
मिथुन चक्रवर्ती की ये बेहतरीन फिल्में OTT पर जरूर देखें

मिथुन चक्रवर्ती के फैन हैं? तो OTT पर जरूर देखें उनकी ये शानदार फिल्में

Aug 07, 2026
07:24 pm

क्या है खबर?

मिथुन चक्रवर्ती पिछले कई दशकों से अपने दमदार अभिनय और शानदार डांस के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाए हैं। उनकी फिल्मों को हर पीढ़ी के दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अगर आप भी उनके अभिनय के प्रशंसक हैं तो आइए जानते हैं मिथुन की उन बेहतरीन फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

#1 & #2

'डिस्को डांसर' और 'ओह माय गॉड'

फिल्म 'डिस्को डांसर' में मिथुन ने 'जिमी' के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था। इतने सालों बाद भी, यह फिल्म उनके शानदार करियर की एक अहम फिल्म बनी हुई है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

'ओह माय गॉड' में मिथुन ने एक सम्मानित आध्यात्मिक गुरु, लीलाधर स्वामी का किरदार निभाया है। उनकी भूमिका को लोगों ने खूब पसंद किया था। आप इस फिल्म का लुत्फ OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं।

#3 & #4

'हाउसफुल 2' और 'द कश्मीर फाइल्स'

कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 2' में मिथुन ने ने 'जेडी / बावा' का किरदार निभाया था। उनकी सहज कॉमिक टाइमिंग फिल्म के मनोरंजन को और बढ़ा देती है। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

'द कश्मीर फाइल्स' में मिथुन ने IAS अधिकारी ब्रह्मा दत्त का किरदार निभाया है, जो सच्चाई और जमीर की आवाज बनते हैं। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

'गोलमाल 3'

हिट कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल 3' में मिथुन ने प्यारे और अनोखे 'पप्पू' का किरदार निभाया है, जो कहानी में अपनापन और मजाक का तड़का लगाते हैं। अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी तो आप OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इसका आनंद ले सकते हैं।

ADVERTISEMENT